
भिवाड़ी, दिव्यराष्ट्र/ प्रिंटिंग इंक और पैकेजिंग कोटिंग्स के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी सीगवर्क इंडिया ने राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में स्थित दो सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों – यू.पी.एस. हुसैनपुर और यू.पी.एस. बनबीरपुर के लिए नए स्कूल भवनों का उद्घाटन किया।
इन दोनों नए परिसरों से लगभग 300 छात्रों को लाभ मिलेगा। नए भवन सुरक्षित, आधुनिक और समावेशी शिक्षा वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं।
सीगवर्क इंडिया ने 2009-10 में .पी.एस. हुसैनपुर और 2011-12 में .पी.एस. बनबीरपुर को गोद लिया था। पिछले 15 सालों से कंपनी इन दोनों स्कूलों की वार्षिक मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन में सहयोग करती रही है।
जब पुरानी इमारतें असुरक्षित हो गईं, तो गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने नए स्कूल भवनों का निर्माण कराया।
.पी.एस. हुसैनपुर – प्लांट से 1.5 किमी दूर, कक्षा 1-8, लगभग 120 छात्र
. यू पी.एस. बनबीरपुर – प्लांट से 2.4 किमी दूर, कक्षा 1-8, लगभग 170 छात्र
आशीष प्रधान, प्रेसिडेंट – एशिया, सीगवर्क ने कहा:
“शिक्षा हमेशा से सीगवर्क इंडिया के सामुदायिक जुड़ाव का केंद्र रही है। दस साल से ज़्यादा समय पहले शुरू हुई हमारी मदद, अब स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित हुई है जो आने वाले सालों तक छात्रों की सेवा करेगी।”
सीगवर्क इंडिया को राजस्थान में सरकारी स्कूलों को मज़बूत करने में उसके निरंतर योगदान के लिए भामाशाह अवॉर्ड* से भी सम्मानित किया जा चुका है।






