रोजाना की कुकिंग होगी आसान और बेहतर
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारत के अग्रणी किचन अप्लायंस और कुकवेयर ब्रांड टीटीके प्रेस्टीज ने आधुनिक भारतीय किचन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई ट्राई-प्लाई हैमर्ड कुकवेयर रेंज पेश की है। यह नई रेंज बेहतर परफॉर्मेंस, मजबूत डिजाइन और स्टाइलिश लुक का शानदार मेल है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो रोजमर्रा की कुकिंग में सुविधा के साथ प्रीमियम अनुभव भी चाहते हैं।
ट्राई-प्लाई हैमर्ड रेंज में कड़ाही, डीप कड़ाही और ग्लास लिड वाले फ्राई पैन सहित रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से कई तरह के कुकवेयर विकल्प शामिल किए गए हैं। ये सामान्य घरेलू खाना बनाने से लेकर खास व्यंजन तैयार करने तक हर जरूरत को पूरा करते हैं। इस कुकवेयर में एडवांस ट्राई-प्लाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हीट पूरे बर्तन में समान रूप से फैलती है। इससे खाना तेजी से और एकसमान तरीके से पकता है। इसके भीतर मोटी एल्यूमीनियम कोर को हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील की परतों के बीच लगाया गया है, जो बेहतर हीट रिटेंशन के साथ लंबे समय तक मजबूती भी सुनिश्चित करता है।
ट्राई-प्लाई हैमर्ड रेंज कई साइज़ और वैरिएंट्स में उपलब्ध है। कड़ाही 20 सेमी और 24 सेमी वैरिएंट में पेश की गई है, जिनकी कीमत क्रमशः 3,225 रुपये और 3,745 रुपये है। फ्राई पैन 20 सेमी, 24 सेमी और 26 सेमी साइज़ में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 2,765 रुपये, 3,345 रुपये और 3,630 रुपये है। वहीं, डीप कड़ाही 20 सेमी, 24 सेमी और 28 सेमी वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 3,355 रुपये, 3,895 रुपये और 4,560 रुपये है।