
जयपुर:/ डाक विभाग ने शुक्रवार को डाक विभाग की लोकप्रिय योजना डाक जीवन बीमा के पॉलिसी धारक गौरव कुमार शर्मा की आकस्मिक मृत्यु के बाद नॉमिनी उनकी पत्नी दीपिका हारीत को दो बीमा पॉलिसियों का कुल मृत्यु दावा का भुगतान रुपये 33,14,648/- का चैक प्रदान किया। प्रवर अधीक्षक डाकघर, जयपुर नगर मंडल मोहन सिंह मीना नेउन्हें चैक सौंपा | प्रवर अधीक्षक मोहन सिंह मीना ने बताया कि इस योजना में मृतक द्वारा कुल राशि मात्र 6 लाख रुपए जमा कराई गई थी और यह पॉलिसी मात्र 10- 11 वर्ष चली थी | गौरव कुमार शर्मा अध्यापक के पद पर कार्यरत थे एवं उनकी ह्रदय गति रुकने से मार्च 2026 में मृत्यु हो गई थी | नॉमिनी द्वारा मृत्यु दावा पेश करने के कुछ ही दिनों के भीतर भारतीय डाक विभाग द्वारा सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर 33,14, 648की राशि का- का चैक जारी किया गया है| इसी के साथ एक अन्य मृत्यु दावा भुगतान नॉमिनी गुणेश्वरी देवी को 14,86,000/- का चैक सौपकर किया गया | मीना ने बताया कि डाक विभाग द्वारा सरकारी, अर्ध सरकारी, स्नातक/ डिप्लोमा धारी, आम जन के लिए लोकप्रिय एवं लाभदायक डाक जीवन बीमा योजना चलाई जा रही है, इस योजना में ग्राहक को जीवन सुरक्षा के साथ- साथ कम प्रीमियम में अधिक बोनस का भुगतान किया जाता है, साथही दस्तावेजी औपचारिकताएं भी बहुत कम होती हैं | श्री मीना ने अपील की कि सभी आम जन इस विश्वसनीय योजना से जुड़ें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं |
जयपुर जीपीओ में पीएलआई शाखा में आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक मोहन सिंह मीना के साथ प्रवर डाकपाल जयपुर जीपीओ मनोहर लाल पीपलीवाल, उप अधीक्षक हर्ष शर्मा सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, मृतक लाभार्थी के परिवार जन उपस्थित रहे।






