आवशयक दवाइयों का निःशुल्क वितरण
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भंवरजी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से गोविंद देवजी मंदिर सत्संग भवन में गुरुवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजित किया गया।
सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस सेवा अभियान में 1100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया । इस अवसर पर लोगों को आवश्यक निशुल्क दवाइयों और चश्मे उपलब्ध कराए गए।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने (बीपी), नेत्र रोग, नाक-कान-गला, हड्डी एवं जोड़ रोग, पेट संबंधी बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयों के साथ आंखों के चश्मे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन किया और हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की। उन्हीं के आदर्शों और प्रेरणा से संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, बालमुकुन्द आचार्य, भाजपा नेता रवि नैयर, संजय टांक, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर की व्यवस्थाओं में संजय टॉक, महेंद्र यादव, गजानंद योगी, लवकुश चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर न केवल चिकित्सा सहायता का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के संस्कारों को भी मजबूत करने का प्रभावी मंच साबित हुआ।
“चिकित्सा जांच एवं शिविर में 1100 से अधिक लोगों की जांच°
°आवशयक दवाइयों का निःशुल्क वितरण°
जयपुर। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भंवरजी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से गोविंद देवजी मंदिर सत्संग भवन में गुरुवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजित किया गया।