
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र*- जापान की निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की अनुषंगी निप्सी ग्रुप का हिस्सा और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने जेनेन्दर आनंद को निप्पॉन पेंट इंडिया ऑटोमोटिव रीफिनिश (एनपीआईएआर) कारोबार के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने की आज घोषणा की। इस भूमिका में आनंद निप्पॉन पेंट नेपाल एवं निप्पॉन पेंट इंडोकोटे कारोबार सहित भारत के लिए ऑटोमोटिव रीफिनिश पोर्टफोलियो को नेतृत्व प्रदान करेंगे और संपूर्ण रणनीतिक निर्देशन, गवर्नेंस और नेतृत्व अंतर्दृष्टि उपलब्ध कराएंगे।
यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब निप्पॉन पेंट इंडिया अपनी भारत केंद्रित वृद्धि रणनीति और इस साल की शुरुआत में घोषित एक एकीकृत परिचालन मॉडल के अनुरूप निरंतर अपने नेतृत्व संरचना को मजबूत कर रही है। आनंद निप्पॉन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा को रिपोर्ट करेंगे।
इस नियुक्ति को लेकर निप्पॉन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री शरद मल्होत्रा ने कहा, “जेनेन्दर की नियुक्ति से हमारी भारत यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण में हमारे नेतृत्व की गहराई को मजबूती मिलेगी। जैसा कि हम एक एकीकृत और अनुशासित परिचालन रूपरेखा के तहत हमारे भारतीय ऑटोमोटिव रीफिनिश, नेपाल और इंडोकोटे कारोबार का विस्तार कर रहे हैं, उच्च निष्पादन वाली टीमों का गठन कर उन्हें एकीकृत करने की उनकी क्षमता के साथ सभी ऑटोमोटिव एवं औद्योगिक पारितंत्रों में उनका गहरा अनुभव हमारे लिए मूल्यवान साबित होगा।”
आनंद को 32 वर्षों से अधिक का कारोबार को नेतृत्व प्रदान करने का अनुभव है और एशिया प्रशांत एवं वैश्विक बाजारों में मार्केटिंग, कारोबार विकास, परिचालन और भागीदार प्रबंधन के क्षेत्र में उनका एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। बी2बी और बी2सी क्षेत्रों विशेषकर सवारी वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और दोपहिया वाहनों में अग्रणी ओईएम के साथ काम करने का उन्हें गहरा अनुभव है।
निप्पॉन पेंट इंडिया ऑटोमोटिव रीफिनिश के उपाध्यक्ष जेनेन्दर आनंद ने कहा, “मैं इसे एक मजबूत प्लेटफॉर्म के तौर पर देखता हूं जहां ओईएम के साथ संबंधों और रणनीतिक बाजार विस्तार में मेरे अनुभव का उपयोग कर सार्थक प्रभाव को गति दे सकता हूं। एक सुगठित दृष्टिकोण के साथ मुझे पूरा भरोसा है कि हम परिचालन उत्कृष्टता और मजबूत ग्राहक अनुरूपता के जरिए नए मूल्य का दोहन कर सकते हैं। मैं इस व्यापक संगठनात्मक विजन में आगे योगदान करने और टिकाऊ आय वृद्धि को गति देने की उम्मीद करता हूं।”
निप्पॉन पेंट इंडिया में शामिल होने से पूर्व आनंद ने स्वर्ण ग्रुप में ऑटोमोटिव एंड पावर केबल वर्टिकल के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने एक्सॉन मोबिल ल्यूब्रिकेंट्स इंडिया, गुडइयर इंडिया लिमिटेड, एमआरएफ टायर्स, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स और रेवोल्ट मोटर्स समेत प्रमुख संगठनों में कई वरिष्ठ पदों को संभाला है।
यह नियुक्ति, निप्पॉन पेंट इंडिया के ‘संभावनाओं का विस्तार’ और एक मजबूत ‘इंडिया फर्स्ट’ संगठन के निर्माण की वृहद रणनीति के अनुरूप है। विनिर्माण उत्कृष्टता, गवर्नेंस और दीर्घकालीन मूल्य सृजन पर आधारित यह कदम भागीदारों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए इस समूह में क्षमताओं के बीच तालमेल बनाकर ‘एकता’ की भावना को मजबूत करता है।





