
दिव्यराष्ट्र, मुंबई: जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने राष्ट्रीय ब्रांड अभियान हियर.नाउ. का नवीन अध्याय लॉन्च किया है जिसे एकीकृत भारत-केंद्रित मीडिया रणनीति का समर्थन प्राप्त है। बच्चों के भविष्य की योजना और सेवानिवृत्ति की तैयारियों पर बल देने वाला यह अभियान ब्रांड के अपने बिंदास सपनों के लिए बड़ा सोचो के विचार को हक़ीकत में बदलता है। यह ग्राहकों को बड़े सपने देखने और जीवन के हर पड़ाव पर अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। आज के समय में शिक्षा की लागत लगातार बढ़ रही है ऐसे में माता-पिता बच्चों की उच्चतर शिक्षा के लिए पहले से योजना बनाने लगे हैं। लोगों की आयुकाल बढ़ने के साथ ही सेवानिवृत्ति की जरूरतें भी बदल रही हैं। इसलिए यह अभियान भविष्य के सपनों को सच करने के लिए आज ही कदम उठाने के महत्व पर बल देता है।
सपने को हक़ीकत में बदलने वाले इस अभियान पर टिप्पणी करते हुए श्री आलोक रुंगटा एमडी और सीईओ जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने कहा, भारतीय परिवारों के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय प्राथमिकताएं हैं बच्चों के भविष्य की योजना बनाना और सेवानिवृत्ति की तैयारी करना। जीवन बीमा श्रेणी में लगभग 70प्रतिशत व्यवसाय इन्ही दोनों वर्गों में होता है। आज के समय में जहाँ लोगों की आकांक्षाएं बदल रही हैं वहीं ऐसे समाधानों की आवश्यकता भी बढ़ रही है जिससे न केवल अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल किया जा सके बल्कि जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षित भी रहा जा सके। वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर हमारी एक खास पेशकश है जिससे आपको अप्रत्याशित परिस्थितियों में भी वित्तीय योजनाओं को जारी रखने में मदद मिलती है। अपनी इस नई पहल के जरिए हम ग्राहकों को अपने भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही हम एक भरोसेमंद आजीवन सहयोगी बने रहने के अपने वादे को भी दोहराते हैं। जेनेराली की वैश्विक विशेषज्ञता और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भरोसेमंद विरासत के साथ हम जीवन बीमा को अधिक सरल उपयोगी और सुलभ बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस, वैश्विक बीमा अग्रणी जेनेराली और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एक संयुक्त उद्यम है जो अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता और स्थानीय बैंकिंग की विरासत का एक अद्भुत मेल है।



