
अभिनेता ने सुनाया अपना मज़ेदार ‘लुंगी डांस’ किस्सा
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ कई बार सबसे यादगार पल वही होते हैं जो बिना किसी योजना के अचानक बन जाते हैं। स्टार प्लस के फैशन के रंग, रिश्तों के संग में नील भट्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। परशुराम में अपनी सह-कलाकार शांभवी सिंह (शालिनी) के साथ महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए नील ने गुड न्यूज के लोकप्रिय गीत मेरे महबूब मेरे सनम पर प्रस्तुति दी और स्टार परिवार के साथ कई मज़ेदार सेगमेंट्स का हिस्सा बने। हालांकि, शूटिंग के दौरान हुआ एक अनपेक्षित लुंगी डांस उनके लिए सबसे खास यादों में शामिल हो गया। एक टास्क के दौरान जब लुंगी का प्रॉप सामने आया, तो नील को तुरंत अपने ऑन-स्क्रीन किरदार परशुराम की याद आ गई और उन्होंने उसी जोश में अचानक लुंगी डांस करना शुरू कर दिया। उनके इस अंदाज़ ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
नील भट्ट ने कहा, “शालिनी और मैंने एक कपल के रूप में बेड न्यूज के गाने मेरे महबूब मेरे सनम पर परफॉर्म किया। इसके अलावा हमने बिजुरिया और कई अन्य गानों पर भी ग्रुप परफॉर्मेंस दी। लेकिन मेरे लिए सबसे मज़ेदार पल बिल्कुल अप्रत्याशित था। एक टास्क के दौरान एक प्रॉप सामने आया और वह लुंगी निकली, जिसे देखते ही सभी को परशुराम और उनके सिग्नेचर लुक की याद आ गई। मैं उस सेगमेंट का हिस्सा भी नहीं था, लेकिन जैसे ही मैंने लुंगी देखी, मैं खुद को रोक नहीं पाया और तुरंत ‘लुंगी डांस’ पर थिरकने लगा। इस पर सभी खूब हंसे और वह पल हम सबके लिए बेहद यादगार बन गया। स्टार परिवार के इतने सारे कलाकारों के साथ बातचीत करने और मस्ती करने का अनुभव भी शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इस शो का हिस्सा बनते हुए लिया।”
देखना न भूलें फैशन के रंग रिश्तों के संग 1 जून को शाम 7:00 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर। जहां आपका पसंदीदा स्टार परिवार एक साथ लेकर आएगा ग्लैमर, मनोरंजन और यादगार पलों से भरी एक शानदार शाम।





