
भीलवाड़ा, दिव्यराष्ट्र/ शास्त्री नगर स्थित एनसीसी यूनिट 5 राज स्वतंत्र कंपनी द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर -11 का आयोजन 1 से 10 अगस्त तक किया जा रहा है।एनसीसी यूनिट एवं शिविर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन लगभग 600 कैडेट्स ने पंजीकरण करवाया तथा उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। उन्होंने सभी कैडेट्स को एकता एवं अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाने तथा देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।शिविर के उद्घाटन संबोधन में कमान अधिकारी ने कैडेट्स को जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए 10 दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा विस्तार से समझाई।इस आवासीय शिविर में 600 से अधिक कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, ड्रिल , आर्मी ट्रेनिंग,राइफल शूटिंग, टेंट लगाना, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन, लेफ्टिनेंट संजय गोदारा, सेकंड ऑफिसर युधिष्ठिर कुमावत ,राजकुमार प्रजापत, शक्ति सिंह हाडा ,अशोक कुमार, ओम प्रकाश जाट, सूबेदार प्रेमनाथ, सूबेदार कमल दीप, सीएचएम देवेंद्र ,एएओ मुकेश कुमावत सहित अन्य एनसीसी अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।





