आदित्य गढ़वी के साथ लोगों को डांस के जरिए नवरात्रि के जश्न में शामिल होने का न्योता
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड प्रीमियम कोहिनूर बासमती राइस ब्रांड के तहत गुजराती संस्कृति के जश्न को संगीत से आगे बढ़ाते हुए डांस तक ले जा रही है। कंपनी ने इसके लिए # नवरात्र कुछ खास हुक-स्टेप चैलेंज शुरू किया है। मशहूर गुजराती गायक आदित्य गढ़वी के साथ संगीत सहयोग के बाद शुरू की गई इस पहल के तहत लोगों को गाने के खास डांस स्टेप को दोहराने और उसमें अपने अंदाज का रंग भरने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
जिग्नेश शाह, मीडिया एवं डिजिटल प्रमुख, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड ने कहा,“कोहिनूर राइस में हमारा मानना है कि भोजन और साथ बिताए गए पल हर उत्सव का अहम हिस्सा होते हैं। संगीत, नृत्य और परंपराओं से सजी नवरात्रि भी इसी सामूहिक खुशी और एकजुटता का प्रतीक है। आदित्य गढ़वी के साथ हमारा सहयोग इस उत्सवी भावना को आज के लोगों के लिए प्रासंगिक और आकर्षक अंदाज में पेश करने की कोशिश है, हम लोगों को जश्न में शामिल होने, अपनी रचनात्मकता दिखाने और नवरात्रि के पलों को और खास बनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।”
अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कोहिनूर राइस गुजरात के प्रमुख कोरियोग्राफर, डांस स्टूडियो, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और नवरात्रि आयोजनों के साथ साझेदारी कर रहा है। इन साझेदारियों के जरिए अभियान को सोशल मीडिया के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों में भी पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य खास हुक-स्टेप को लोकप्रिय बनाना और गरबा प्रेमियों को अपने अंदाज में इसे पेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है।