
— रामअवतार खूंटेटा अध्यक्ष, डॉ. राकेश गुप्ता बने महासचिव
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज सेवा समिति, मुरलीपुरा-सीकर रोड, जयपुर के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। इसमें रामअवतार खूंटेटा अध्यक्ष, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता महासचिव, प्रभुदयाल बड़ाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश गुप्ता सह—सचिव, अशोक कुमार मामोडिया-सांस्कृतिक मंत्री, गिरिराज प्रसाद खण्डेलवाल संगठन मंत्री, निरंजन लाल गुप्ता प्रचार मंत्री चुने गए। साथ ही 15 कार्यकारिणी सदस्य— डॉ. श्री विनोद कुमार गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, बनवारी लाल खण्डेलवाल, मनोज खण्डेलवाल, रविन्द्र कुमार खूंटेटा, तनुज खण्डेलवाल, ललित रावत, ललित खण्डेलवाल, कीर्ति कुमार गुप्ता, संदीप ताम्बी, सीताराम मामोडिया, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, योगेश गुप्ता, श्रीराम खण्डेलवाल निर्विरोध चुने गए।
चुनाव प्रकिया मुख्य चुनाव अधिकारी रामस्वरूप ताम्बी एवं चुनाव अधिकारी दिनेश खूंटेटा के द्वारा सम्पन्न की गई। कार्यकारिणी द्वारा विनोद खूंटेटा को मुख्य सरंक्षक बनाया गया।



