
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ विनिमय करने वाले सालाना यूज़र्स और ऑर्डर के मामले में भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, मीशो ने बीएसई के साथ साझेदारी में प्रोजेक्ट शिखर शुरू किया है। इसका उद्देश्य एमएसएमई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक सूचीबद्ध संस्था बनने में मदद करना है, ताकि वो अपने विकास के लिए पूंजी प्राप्त कर सकें।
इस साझेदारी को औपचारिक रूप देने के लिए मिस लोपामुद्रा राव, वाईस प्रेसिडेंड एवं जनरल काउंसेल, मीशो और सुंदरम राममूर्ति, एमडी एवं सीईओ, बीएसई की मौजूदगी में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह जमीनी स्तर पर काम करने वाले डिजिटल व्यवसायों को संस्थागत पूंजी प्राप्त करने में समर्थ बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुंदरम राममूर्ति, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, बीएसई ने कहा, ‘‘बीएसई में हमने एसएमई प्लेटफॉर्म इसलिए शुरू किया है, ताकि भारत के सबसे डायनामिक और रोजगार देने वाले व्यवसायों को विकास के लिए पूंजी प्राप्त हो सके। पिछले सालों में बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म ने सैकड़ों एमएसएमई को सूचीबद्ध होकर पूंजी प्राप्त करने तथा गवर्नेंस के स्टैंडर्ड बढ़ाने में समर्थ बनाया है। मीशो के साथ हमारी साझेदारी डिजिटल-फर्स्ट एंटरप्रेन्योर्स को यह इकोसिस्टम उपलब्ध कराएगी, ताकि ईकॉमर्स सेलर पब्लिक कंपनी बन सकें।’’
लोपामुद्रा राव, वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल काउंसेल, मीशो ने कहा, ‘‘हमारे सेलर ईकोसिस्टम का एक बड़ा हिस्सा उन उद्यमी व्यवसायों का है, जो हमारे प्लेटफॉर्म पर बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं। एक सफल ई-कॉमर्स ब्रांड से निवेश के लिए तैयार संस्था बनना कठिन होता है। लेकिन प्रोजेक्ट शिखर ने इस बाधा को दूर कर दिया है। बीएसई के साथ हमारी यह साझेदारी न केवल सेलर्स को सार्वजनिक पूंजी जुटाने में समर्थ बना रही है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले ऐसे पारदर्शी व्यवसाय भी तैयार कर रही है, जो भारत में औपचारिक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।’’



