जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ जयपुर की लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी महिमा ग्रुप ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में बिक्री में 25 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। यह शहर के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय रियल एस्टेट बाजार में खरीदारों के मजबूत भरोसे और लगातार बनी हुई मांग को दर्शाता है। कंपनी के अनुसार, यह वृद्धि मुख्य रूप से टोंक रोड स्थित उसकी आवासीय परियोजनाओं और हाल ही में लॉन्च किए गए लग्जरी प्रोजेक्ट इकोविस्टा को ग्राहकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स की बदौलत हुई है।
प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक निखिल मदान ने कहा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दर्ज हुई यह मजबूत वृद्धि जयपुर के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में खरीदारों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है और गुणवत्ता-आधारित विकास पर हमारी दीर्घकालिक रणनीति को मजबूती प्रदान करती है। हमें एंड-यूजर्स और निवेशकों दोनों की ओर से ऐसी सुविचारित आवासीय परियोजनाओं की मांग लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है जो बेहतर जीवनशैली के साथ दीर्घकालिक मूल्य भी प्रदान करें। हाल ही में लॉन्च किए गए इकोविस्टा को मिला उत्साहजनक रिस्पॉन्स भी इस विश्वास को और मजबूत करता है कि जयपुर का लग्जरी हाउसिंग बाजार अब विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है जहां समझदार खरीदार बेहतर और उन्नत जीवनशैली वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कंपनी की परियोजनाओं में महिमा संसार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला प्रोजेक्ट रहा जहां बिक्री में 227 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं स्प्रिंग विला की बिक्री दोगुनी होकर 100 प्रतिशत बढ़ी जबकि पाम स्प्रिंग्स में आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 183 प्रतिशत बढ़ी। यह प्रदर्शन जयपुर में प्रीमियम और लग्जरी आवासीय परियोजनाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।