
दिव्यराष्ट्र, जयपुर: भारत में लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के प्रमुख ब्रांड, केडीएम ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी ‘भारत का चार्जर’ मुहिम के तहत देश भर में एक बड़े संकल्प की घोषणा की है। देश के वीर जवानों के सम्मान और उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद के नेक इरादे के साथ इस पहल की शुरुआत की गई है।
केडीएम के संस्थापक, श्री एन. डी. माली ने कहा, “हमारे सैनिक उस आज़ादी की हिफ़ाज़त करते हैं जो हर भारतीय को सपने देखने, कुछ नया बनाने और आगे बढ़ने का मौका देती है। देश भर में एक लाख से ज़्यादा डीलरों के साथ, केडीएम इंडिया के पास अपने बिज़नेस नेटवर्क को देश के लिए योगदान देने वाले नेटवर्क में बदलने की ताक़त रखता है। ‘भारत का चार्जर’ मुहिम के तहत, बिकने वाला हर चार्जर भारत की हिफ़ाज़त करने वाले सैनिकों का शुक्रिया अदा करने और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य में योगदान देने का एक छोटा-सा जरिया बन जाता है।”
पूरे देश में 1 लाख से ज़्यादा डीलरों के साथ मिलकर, केडीएम इंडिया अपने बिज़नेस नेटवर्क को समाज में बदलाव लाने का ज़रिया बना रहा है। इस पहल के तहत, हर चार्जर की बिक्री से होने वाली कमाई का एक हिस्सा सशस्त्र बलों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए जाएगा, जिससे एक सामान्य खरीदारी भी देश के हित में एक नेक इरादे से जुड़ जाएगी।
‘भारत का चार्जर’ पहल उन वीर जवानों को सलाम करती है जो सरहद पर तैनात रहकर हमारी उस आज़ादी की हिफाजत करते हैं, जिसकी बदौलत हर भारतीय सपने देख पाता है, कुछ बना पाता है और तरक्की कर पाता है। इस पहल के ज़रिए, केडीएम इंडिया देश के वीर जवानों के बच्चों की पढ़ाई में मदद करके सही मायने में उनका शुक्रिया अदा करता है।
‘भारत का चार्जर’ मुहिम के ज़रिए, केडीएम इंडिया एक सामान्य खरीदारी को सैनिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में एक बड़े योगदान में बदलना चाहता है। इस तरह डीलरों और ग्राहकों को एक साथ जोड़कर देशभक्ति को हर दिन की पसंद और आदतों में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।
केडीएम इंडिया के लिए, ‘भारत का चार्जर’ सिर्फ़ एक मुहिम से कहीं बढ़कर है, जो भारतीय बिज़नेस, ‘मेड इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाने और समाज के लिए कुछ करने के कंपनी के पक्के इरादे को दिखाता है। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, केडीएम इंडिया अपने सभी डीलरों, साझेदारों और ग्राहकों को इस मुहिम से जुड़ने और देश की आज़ादी व भविष्य की हिफ़ाज़त करने वाले वीर जवानों का सम्मान करने के लिए आमंत्रित करता है।
यह केडीएम इंडिया के ‘हर घर केडीएम’ के सपने को साकार करने के साथ-साथ ‘मेड इन इंडिया’ के सफ़र को और मजबूती देता है। साथ ही यह पहल बिज़नेस की तरक्की को सामाजिक जिम्मेदारी और ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न के साथ जोड़ती है।



