
जयपुर, दिव्यराष्ट्र: जयपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 22नवंबर को आयोजित होने वाले बेटी फाउंडेशन के सम्मान समारोह के लिए सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कवलप्रीत कौर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है संस्था के अध्यक्ष राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 101 महिलाओं को सम्मानित किया साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुद्दों पर टॉक शो भी रखा जाएगा , कवलप्रीत के उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए
बेटी फाउंडेशन क्लब ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और महिला उत्थान के संदेश को देंगी नई पहचान
महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और बेटियों के सम्मान को समर्पित बेटी फाउंडेशन क्लब द्वारा आगामी बीएफसी फेस्ट के लिए देश की दिल्ली से
प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कवलप्रीत कौर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों, महिला उत्थान के प्रति समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को देखते हुए क्लब ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


