
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ नेशनल रोड़ सेफ्टी मिशन फॉर स्कूल्स 2025-26 का समापन आज नेशनल रोड़ सेफ्टी एजुकेशन एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स 2025-26 के आयोजन के साथ हुआ। राजस्थान में इस पहल में 91 स्कूलों ने हिस्सा लिया, 2 पुरस्कार विजेताओं और 8 ओलम्पियाड विजेताओं को प्रोग्राम के तहत सम्मानित किया गया।
2024 में शुरू किया गया नेशनल रोड़ सेफ्टी मिशन एक राष्ट्रव्यापी, सहयोगपूर्ण एवं गैर-सरकारी पहल है जिसका नेतृत्व तीन संगठनों द्वारा किया जाता है-एजुकेशन टेक्नोलॉजी संगठन एकेडमिया एक्सिस ऐडटेक ; इंटरनेशनल रोड़ फेडरेशन इंडिया चैप्टर, द ग्लोबल रोड़ सेफ्टी एंड ट्रांसपोर्ट बॉडी’ और एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म- एड्युक्सा डॉट एआई। यह मिशन 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5,000 से अधिक स्कूलों तक पहुँच चुका है, और इसने 2.2 मिलियन से भी ज़्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ा है। रजनी ठाकुर,प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनआरएसएम; मणित जैन, सह-संस्थापक, हेरिटेज स्कूल्स और ’आई एम अ टीचर’ (शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए गैर-लाभकारी संस्था) और श्री कपिला, इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के प्रेज़ीडेंट एमेरिटस ने माननीय अतिथि के रूप में प्रोग्राम में हिस्सा लिया।
ये पुरस्कार 1100 से अधिक संस्थानों और योगदानकर्ताओं को दिए गए जो देश भर में शुरुआती शिक्षा में सुरक्षित सड़क व्यवहार को शामिल करने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। ओलम्पियाड विजेताओं में, सेंट एंसेल्म पिंक सिटी स्कूल, बीकानेर बॉयज़ स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल (कोटा), महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल और नोज़गे पब्लिक स्कूल को शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त, सेंट एंसेल्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल (बीकानेर) को नेशनल सम्मान मिला।





