
चेन्नई, दिव्यराष्ट्र/ इसुज़ु अपने ग्राहकों को बेमिसाल सेवाएँ उपलब्ध कराने और वाहनों के मालिक के तौर पर उन्हें बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के अपने वादे पर कायम है। अपने इसी वादे को और ज्यादा मजबूत करते हुए, इसुज़ु मोटर्स इंडिया की ओर से अपने इसुजु डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी रेंज के लिए देश भर में ‘इसुजु आई-केयर प्री-मानसून कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक फायदों के साथ-साथ रखरखाव के लिए एहतियाती जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि पूरे देश में सभी ग्राहकों को इस मौसम में बिना परेशानी के शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।
‘इसूजू केयर’ की इस पहल के तहत, 18 से 24 जून, 2026 (दोनों दिन शामिल है) के बीच देश भर में इसूजू के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर प्री-मॉनसन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राहक अपने वाहनों के लिए खास ऑफर्स के साथ-साथ शानदार फायदों का भी आनंद ले सकते हैं।
कैंप में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी – मुफ़्त में वाहन के 37 पॉइंट्स की पूरी जाँच, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट, पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट, ल्यूब और फ्लूइड पर 5 प्रतिशत की छूट, रिटेल आरएसए सेवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट, प्रोकेयर पर 5 प्रतिशत की छूट और एक्सटेंडेड वारंटी पर 20 प्रतिशत की छूट।
ग्राहक सर्विस बुकिंग के लिए अपने नजदीकी इसूजू डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं याhttps://isuzu.in/servicebookingके जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं।





