
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नवसारी के पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क में संयुक्त उद्यम स्थापित करने का किया आह्वान
डेगु (दक्षिण कोरिया), दिव्यराष्ट्र:/ वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के तहत दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए गुजरात के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने डेगु में वैश्विक टेक्सटाइल कंपनी यंगवन कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कंपनी के प्रेसिडेंट जे-योंग पार्क सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गुजरात में निवेश और संयुक्त उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने यंगवन कॉरपोरेशन के नेतृत्व को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि गुजरात में टेक्सटाइल उद्योग के विकास के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा और व्यापक औद्योगिक संभावनाएं उपलब्ध हैं। राज्य में कपास से लेकर रेडीमेड गारमेंट तक की संपूर्ण उत्पादन एवं आपूर्ति शृंखला मौजूद है।
संघवी ने बताया कि भारत के कुल मानव-निर्मित फाइबर (मैन-मेड फाइबर) उत्पादन में गुजरात की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई है। राज्य का विकसित टेक्सटाइल इकोसिस्टम वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश और औद्योगिक विस्तार के अनुकूल अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने विशेष रूप से नवसारी में विकसित किए जा रहे 1,142 एकड़ के पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का उल्लेख करते हुए यंगवन कॉरपोरेशन को यहां संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क टेक्सटाइल एवं परिधान उद्योग से जुड़ी वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश की नई संभावनाएं खोल सकता है।
यंगवन कॉरपोरेशन आउटडोर स्पोर्ट्सवियर, परफॉर्मेंस गारमेंट्स और टेक्सटाइल उत्पादन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है



