
हाइड्रेशन स्किनकेयर को दिया एक नया चेहरा
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ हिमालया वेलनेस ने अपनी एलोवेरा रेंज को एक बार फिर बाजार में पेश किया है। तेजी से लोकप्रिय हो रही हाइड्रेशन स्किनकेयर कैटेगरी में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए कंपनी ने यह रणनीतिक कदम उठाया है। त्वचा की देखभाल के आधुनिक तरीकों में हाइड्रेशन को काफी महत्व दिया जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में हिमालया वेलनेस त्वचा की देखभाल के लिए एक आवश्यक तत्व के रूप में अपनी एलोवेरा रेंज को फिर से बाजार में लेकर आई है। प्राकृतिक तत्वों के पोषण और वैज्ञानिक आधार से युक्त यह रेंज आपको “हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई” अर्थात ताज़गीभरी, मुलायम, चमकदार और स्वस्थ त्वचा प्रदान करती है।
इस री-लॉन्च के माध्यम से हिमालया वेलनेस का तेजी से बढ़ते हाइड्रेशन स्किनकेयर बाजार पर विशेष ध्यान स्पष्ट दिखाई देता है। कंपनी ने इसके लिए फॉर्मूलेशन में नवाचार, युवाओं को आकर्षित करने वाले अभियान और आज के समय के नए-नए फॉर्मेट्स का उपयोग किया है। इस रेंज का विस्तार करते हुए कंपनी ने अपना नया ‘एलोवेरा हाइड्रा प्लम्प फेस सीरम’ भी लॉन्च किया है।
इस अभियान के बारे में बात करते हुए हिमालया वेलनेस के ब्यूटी एंड पर्सनल केयर विभाग की मार्केटिंग डायरेक्टर रागिनी हरिहरन ने कहा, “अपनी एलोवेरा रेंज को री-लॉन्च करके हम ग्राहकों तक एलोवेरा के प्राकृतिक हाइड्रेशन लाभ पहुंचा रहे हैं। आज के उपभोक्ता नए और अधिक प्रभावी उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं। ग्राहकों की इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने इस श्रेणी में एक नए सीरम को शामिल कर अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। हमारे ‘सेय एलो टू हाइड्रेटेड, बौंसी , दिव्य चीक्स अभियान के माध्यम से हमने इसी विचार को युवाओं की भाषा और उनके जीवन से जुड़ी एक रोचक अवधारणा के जरिए प्रस्तुत किया है। इससे हाइड्रेशन स्किनकेयर अधिक सरल और सुलभ बनेगा और साथ ही आज के बदलते उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को भी पूरी तरह पूरा करेगा।”






