Home ताजा खबर हेरिटेज निगम ने जब्त की छह सौ किलो पॉलीथिन जब्त; 50 हजार...

हेरिटेज निगम ने जब्त की छह सौ किलो पॉलीथिन जब्त; 50 हजार रूपए का चालान

64 views
0
Google search engine

जयपुर। दिव्यराष्ट्र/ हेरिटेज नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 600 कलिो पॉलीथिल जब्त की है। इस सबंध में उपायुक्त स्वास्थ्य सोहन सिंह नरूका ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ हेरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देश पर शाखा लगातार कार्रवाई कर रही है। शाखा ने मिश्र राजाजी के रास्ते में एक गोदाम पर छापा मारकर 600 किलो प्लास्टिक जब्त किया और 50 हजार रूपए का चालान भी किया। उपायुक्त नरूका ने बताया कि प्लास्टिक प्रकृति और मानव के लिए हानिकारक है। आमजन के इसके बजाए कपडे या जूट का बैग उपयोग में लेना चाहिए। प्लास्टिक के कई हानिकारक दुष्प्रभाव है। हेरिटेज निगम के द्वारा बाजारों में जाकर समझाइश भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here