
शाहपुरा, दिव्यराष्ट्र:/ एचडीएफसी बैंक ने राजस्थान के जयपुर के शाहपुरा में एक नई शाखा की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन शाहपुरा के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट श्री संजीव खेदर ने किया। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों के साथ करीब 100 प्रतिष्ठित ग्राहक भी मौजूद थे।
30 जून, 2026 तक, एचडीएफसी बैंक के पास राजस्थान राज्य में 540 ब्रांच और 404 एटीएम हैं।





