
उस पुरुष के लिए जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखता है
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ फादर्स डे हमारे प्यारे पापा का जश्न मनाने का सबसे सही मौका है, जो हमेशा हमारी ताकत, मार्गदर्शन और प्रेरणा रहे हैं। आज के दौर में लोग ऐसे तोहफे देना पसंद करते हैं जिनकी चमक और वैल्यू कभी कम न हो। ऐसे में आभूषण एक बेहतरीन विकल्प है, जो दिल के जज्बातों को एक शानदार स्टाइल के साथ बयां करते हैं। ‘केनडियर लाइफस्टाइल ज्वेलरी – ए कल्याण कंपनी’ लेकर आए हैं आधुनिक एक्सेसरीज़ का एक चुनिंदा कलेक्शन। यह खास तौर पर उन पिता के लिए तैयार किया गया है, जो सादगी से भरे लग्ज़री लुक, बेहतरीन कारीगरी और सहज शालीनता को पसंद करते हैं।
शाहरुख खान इस ब्रांड का चेहरा हैं। उनके साथ मिलकर केनडियर पुरुषों के आधुनिक अंदाज़ को सम्मानित करता हैं। शानदार चैन्स और ट्रेंडी रिंग्स से लेकर आकर्षक कड़ों और डायमंड-स्टडेड डिज़ाइन्स तक, इस कलेक्शन में कई ऐसे बेहतरीन विकल्प हैं, जो अनमोल भावनाओं को एक ऊंचे स्टाइल के साथ जोड़ते हैं। यही विशेषताएं केनडियर को इस फादर्स डे का तोहफा चुनने के लिए सबसे सही जगह बनाती हैं।
लॉसन चेन में प्लेटिनम और रोज़ गोल्ड का एक बेहतरीन मिलाप है। यह खास तौर पर उन पिताओं के लिए डिज़ाइन की गई है जो सादगी से भरे लक्ज़री लुक और सदाबहार स्टाइल को पसंद करते हैं। इसका स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन इसे बेहद वर्सटाइल बनाता है। ऑफिस से लेकर खास मौकों तक इसे बेहद आसानी से पहना जा सकता है। फादर्स डे के लिए यह एक बेहद खास तोहफा है। बहुत ही शालीन आभूषण जिसे हर दिन भी बहुत ही आसानी से पहना जा सकता है।
मॉडर्न लुक वाली ‘जितिन डायमंड रिंग’ अपने क्लीन डिज़ाइन और बारीक डायमंड वर्क के ज़रिए शालीनता और एक हल्की चमक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पेश करती है। आपके पापा अगर पॉलिश और मॉडर्न एक्सेसरीज़ पसंद करते है तो यह रिंग उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। एक ऐसा यादगार तोहफा, जो उनकी स्टाइल और आपकी अनमोल भावनाओं, दोनों दर्शाता है।
‘वेन कड़ा’ प्लेटिनम और रोज़ गोल्ड का एक शानदार कॉम्बिनेशन है, जो पुरुषों के पारंपरिक कड़े को एक नया और मॉडर्न लुक देता है। इसका बोल्ड और लाजवाब डिज़ाइन उन पिताओं के लिए बेस्ट गिफ्ट है जिन्हें स्टाइलिश चीज़ें पसंद हैं।
‘क्लासी टच डायमंड मेंस पेंडेंट’ आधुनिक शालीनता और रोजमर्रा के आराम का एक बेहतरीन संतुलन है। साफ-सुथरे लुक और बारीक हीरों की चमक वाला यह पेंडेंट पापा के पर्सनल स्टाइल को बेहद खूबसूरती से दिखाएगा।
‘यूनिक लिंक्ड डायमंड टेनिस ब्रेसलेट’ पुरुषों की एक क्लासिक एक्सेसरी को नए और मॉडर्न लुक में पेश करता है। इसका खास लिंक्ड पैटर्न, साफ-सुथरा डिज़ाइन और बारीक डायमंड वर्क मिलकर एक बेहद पॉलिश्ड लुक देते हैं।


