जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ फैशन, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम बनने जा रहा कर्टेन रेजर : स्प्रिंग फैशन शो 24 जुलाई, 2026 को मान पैलेस, जयपुर में आयोजित होगा। ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित यह भव्य फैशन शो देशभर के उभरते फैशन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को उद्योग जगत, फैशन प्रेमियों और मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करेगा।
आयोजकों के अनुसार, स्प्रिंग फैशन शो केवल एक पारंपरिक रैंप शो नहीं, बल्कि फैशन, नवाचार और सांस्कृतिक संवाद का ऐसा मंच है, जहां रचनात्मकता को नई पहचान मिलेगी। इस आयोजन में युवा और प्रतिभाशाली डिज़ाइनर्स अपने समकालीन कलेक्शंस प्रस्तुत करेंगे, जिनमें भारतीय वस्त्र परंपरा की समृद्ध विरासत को आधुनिक फैशन के साथ खूबसूरती से जोड़ा जाएगा। साथ ही, फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर नई पीढ़ी के मॉडल्स को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर के नदीम खान, फाउंडर और ऑर्गेनिसेर ने कहा, “स्प्रिंग फैशन शो की परिकल्पना ऐसे मंच के रूप में की गई है, जहां उभरती प्रतिभाओं को वह पहचान और अवसर मिल सके, जिसकी वे वास्तविक हकदार हैं। आज फैशन केवल पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, पहचान और नवाचार का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवा डिज़ाइनर्स और मॉडल्स को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें और फैशन उद्योग में सार्थक सहयोग एवं नए अवसरों से जुड़ सकें। हमारी सोच भारतीय प्रतिभाओं का उत्सव मनाते हुए उन्हें वैश्विक स्तर के मानकों और अवसरों से जोड़ने की है।”
अभिनेता, मॉडल एवं ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर के सह-संस्थापक श्री सागर खरबंदा ने बताया कि रैंप पर प्रस्तुत होने वाला प्रत्येक कलेक्शन मौलिकता, उत्कृष्ट शिल्पकला और रचनात्मक उत्कृष्टता का परिचायक होगा, जो वैश्विक फैशन जगत में भारत की बढ़ती पहचान को और सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि नवाचार और कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को फैशन विशेषज्ञों, अग्रणी ब्रांड्स और व्यापक दर्शक वर्ग से जुड़ने का एक सशक्त अवसर प्रदान करेगा।
इस फैशन शो का आयोजन ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर द्वारा यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल एवं इवेंट एक्सपो इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है, जो इस आयोजन के इवेंट पार्टनर हैं। वहीं, प्रख्यात फैशन ब्रांड लेबल गैरी, जिसके प्रमुख श्री गौरव गुप्ता हैं, इस आयोजन से टैलेंट पार्टनर के रूप में जुड़ा है। आयोजकों का मानना है कि इन प्रतिष्ठित सहयोगियों की भागीदारी उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ भारतीय फैशन को वैश्विक दृष्टिकोण के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।