दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको और कनाडा के ग्राहक इन दिनों छुट्टियों की तैयारी में लगे हैं। इस सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय ब्रांड एवं मैन्युफैक्चरर्स भी गिफ्टिंग, एंटरटेनमेंट और हर दिन के जश्न के लिए वॉलमार्ट के बड़े प्रोडक्ट असॉर्टमेंट का हिस्सा बने हैं। फ्रेगरेंस, चाय और आभूषण से लेकर होम टेक्सटाइल्स, चमड़े के सामान और सीजनल डेकोर तक कई तरह के उत्पादों के माध्यम से भारतीय कंज्यूमर ब्रांड्स, क्राफ्टमैनशिप और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं की झलक देखने को मिल रही है।
ये सभी प्रोडक्ट्स वॉलमार्ट डॉट कॉम, वॉलमार्ट स्टोर और सैम्स क्लब समेत वॉलमार्ट के इकोसिस्टम के विभिन्न प्रारूपों के जरिये ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं। इससे दिखता है कि किस तरह से भारतीय कंपनियां वॉलमार्ट के माध्यम से ग्राहकों को सर्विस दे सकती हैं।
वॉलमार्ट एंड सैम्स क्लब के एसवीपी, जनरल मर्चेंडाइज एंड फैशन सोर्सिंग, अवनीश गुप्ता ने कहा, ‘वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन में भारत तेजी से उभरती प्रतिभाओं, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और इनोवेशन के गढ़ के रूप में अपनी जगह बना रहा है। होम एंड अपैरल से लेकर फूड, वेलनेस और जनरल मर्चेंडाइज तक, विभिन्न कैटेगरी में इस मजबूती का अनुभव किया जा सकता है। छुट्टियों के इस मौसम में इन ब्रांड्स ने हमें ग्राहकों तक क्वालिटी, वैल्यू और असॉर्टमेंट को पहुंचाने में सक्षम बनाया है। साथ ही भारत में अपने पार्टनर्स के साथ दीर्घकालिक साझेदारियों को मजबूत करने में भी हमें मदद मिली है।’
हॉलिडे गिफ्टिंग के लिए नए विकल्प दे रहे हैं भारतीय ब्रांड्स
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस (Walmart.com) के माध्यम से बिक्री कर रहे भारतीय ब्रांड्स गिफ्टिंग एवं लाइफस्टाइल कैटेगरी की बड़ी रेंज के अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं। इनसे खरीदारों को भारत स्थित कंपनियों के उत्पाद पाने का एक नया रास्ता मिला है।
फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर कैटेगरी में अच्छे गिफ्ट तलाश रहे ग्राहकों को नई दिल्ली से संचालित बेलाविटा लक्जरी (BellaVita Luxury) की तरफ से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अच्छे फ्रेगरेंस का विकल्प मिल रहा है। वहीं बेंगलुरु से संचालित होने वाले ब्रांड्स मैजेस्टिक प्योर (Majestic Pure) एवं बोटैनिक हार्थ (Botanic Hearth) ग्राहकों को एसेंशियल ऑयल, हेयर केयर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रहे हैं। इन असॉर्टमेंट में सीजनल सेल्फ केयर और रोजाना की जरूरत के कई विकल्प भी उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली से संचालित चाय ब्रांड वाहदम (VAHDAM) अपने ग्राहकों को टी-बैग एवं खुली पत्तियों वाली वैरायटी समेत चाय की बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहा है। साथ ही फेस्टिव गिफ्ट सेट और सीजनल असॉर्टमेंट भी उपलब्ध हैं। इसके प्रोडक्ट्स में इस हॉलिडे सीजन के दौरान गिफ्ट या नए फ्लेवर की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प उपलब्ध हैं।
जयपुर से संचालित ब्रांड रोजेक ज्वेल्स (Rosec Jewels) ग्राहकों को प्रयोगशाला में तैयार किए गए हीरों से बनी वेडिंग एवं एंगेजमेंट रिंग्स, ब्राइडल सेट और गिफ्ट सेट खरीदने का मौका दे रहा है। आगरा का ब्रांड ले-काला (LeCalla) ग्राहकों को 925 स्टर्लिंग सिल्वर ईयरिंग्स खरीदने का मौका दे रहा है। इससे वॉलमार्ट डॉट कॉम पर उपलब्ध आभूषणों की रेंज को विस्तार देने में मदद मिली है। नई दिल्ली का ब्रांड सॉलिटेयर ज्वेल्स (Solitare Jewels) अपने ग्राहकों को डायमंड वेडिंग रिंग्स की बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्राहकों को बहुत सोच-समझकर तैयार किए गए गिफ्ट सेट में से चुनने का मौका मिलता है।
वहीं, उदयपुर का एक्सेसरीज ब्रांड कोमल्स पैशन लेदर (Komals Passion Leather) क्रॉसबॉडी बैग, लैपटॉप बैग, मैसेंजर बैग और डफल बैग की बड़ी रेंज में स्टाइल एवं यूटिलिटी को ध्यान में रखते हुए गिफ्ट ऑप्शन दे रहा है।
ये भारतीय ब्रांड्स उन कैटेगरी की रेंज प्रदर्शित कर रहे हैं, जिनमें प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराते हुए सेलर्स वॉलमार्ट डॉट कॉम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के इंडिया हेड, क्रॉस बॉर्डर ट्रेड, अशिन मैथ्यू ने कहा, ‘भारतीय सेलर्स के पास ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप कदम उठाने की क्षमता, उत्पादों की विविधता और उत्कृष्ट शिल्प क्षमता है। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस उन्हें अपने ब्रांड्स एवं अपनी विशेषज्ञता को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के समक्ष पेश करने में सक्षम बनाता है। हॉलिडे सीजन के दौरान इस पहुंच से उन्हें गिफ्टिंग एवं लाइफस्टाइल की बड़ी रेंज के साथ ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलती है।’
फेस्टिव होम एवं सेलिब्रेशन में मदद कर रहे भारतीय मैन्युफैक्चरर्स
दीपावली, थैंक्स गिविंग और क्रिसमस का त्योहारी सीजन अपने लिविंग स्पेस को रिफ्रेश करने का भी मौका देता है, फिर बात चाहे मेहमानों का स्वागत करने की हो या त्योहार का जश्न मनाने की। भारतीय मैन्युफैक्चरर्स वॉलमार्ट एवं सैम्स क्लब में प्राइवेट लेबल प्रोग्राम और अपनी पुरानी सोर्सिंग रिलेशनशिप के माध्यम से वॉलमार्ट के असॉर्टमेंट में योगदान दे रहे हैं।
मुरादाबाद का हैंडीक्राफ्ट सप्लायर श्री कृष्णा इंपेक्स (Shree Krishna Impex) डेकोरेटिव मेटलवेयर और होम डेकोर प्रोडक्ट्स बेचता है। इनमें वॉलमार्ट के सीजनल असॉर्टमेंट के लिए तैयार किए गए प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इनके उत्पाद होम एवं हैंडीक्राफ्ट्स सेक्टर में भारत के कौशल और विनिर्माण विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने वाले हैं। साथ ही ये प्रोडक्ट्स अमेरिकी ग्राहकों की समकालीन जरूरतों के लिए इस सेक्टर की प्रासंगिकता को भी दिखाते हैं।
भारत के होम टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स भी वॉलमार्ट के असॉर्टमेंट का हिस्सा हैं। क्रमश: गुजरात, बुधनी और कोल्हापुर के ब्रांड्स वेल्सपन (Welspun), ट्राइडेंट (Trident) और इंडो काउंट (Indo Count) वॉलमार्ट, सैम्स क्लब और वॉलमार्ट डॉट कॉम के लिए प्राइवेट लेबल प्रोग्राम्स के माध्यम से बेडशीट और टॉवेल समेत विभिन्न प्रोडक्ट्स की सप्लाई करते हैं। इन प्रोडक्ट्स के माध्यम से टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में भारत की विशेषज्ञता उन श्रेणियों में भी निखरकर सामने आई है, जो घर की रोजाना की जरूरतों और हॉलिडे सीजन की मांग को पूरा करती हैं।
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर जुड़े सेलर्स में मुंबई का कासा प्लेटिनो (Casa Platino), इरोड का थ्रेड स्प्रेड (Thread Spread), नोएडा का एडॉर्नटेक्स एक्सपोर्ट (Adorntex Export) और करूर का यूनीक इंपेक्स (Unique Impexs) ब्रांड शामिल हैं। ये सेलर्स बेडशीट, बाथ टॉवेल, तकिए, टेबल लिनेन और किचन टेक्सटाइल्स जैसे होम प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराते हैं। ये व्यावहारिक एवं विविधतापूर्ण प्रोडक्ट्स त्योहारी सीजन के दौरान किसी के घर जाते समय एक अच्छे उपहार के रूप में भी काम आते हैं।
त्योहारी सीजन में परिवार और समाज एक दूसरे के करीब आते हैं और ऐसे में फ्रेगरेंस एवं आभूषणों से लेकर होम एसेंशियल्स, डेकोर एवं फूड तक की विभिन्न कैटेगरी में इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स ग्राहकों को कई तरह से त्योहारों का जश्न मनाने और उपहार देने के काम आते हैं।