
अहमदाबाद, दिव्यराष्ट्र:/ अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, जयपुर के द्वारा मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, मालवीय नगर, जयपुर में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और कुल 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के प्रायोजक महेंद्र , निकिता दुगड़ (ओ.एस.आर फेंकेप प्रा . लि.जयपुर) रहा।
शिविर के दौरान शासनसेवी डॉ. नरेश मेहता, तेयुप जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष शरद बरड़िया एवं अनिल दुगड, डॉ. बी लाल इन्स्टीट्यूट् ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, जयपुर की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड प्रिंसिपल ड़ॉ अपर्णा दत्ता ने स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की कुशल संयोजना के तहत समन्वयक करण नाहटा, संयोजक प्रवीण




