Home एजुकेशन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन

0

जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ऑप्टिका स्टूडेंट चैप्टर और इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर (इंडिया) स्टूडेंट चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि इसरो की सदस्य हर्षिता तोलानी ने की। उन्होंने द्व “इसरो के चंद्रयान मिशन और माइक्रोवेव रिमोट सेंसर: अंतरिक्ष के लिए एक अभियान” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफल यात्रा और इसमें माइक्रोवेव सेंसर की भूमिका पर चर्चा की।
इसके बाद “अंतरिक्ष अन्वेषण” पर प्रस्तुति प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता रहे स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति अरोड़ा, प्रियंका शर्मा, अभिनंदन जैन और डॉ. किरण राठी ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version