प्राकृतिक और अनगढ़ हीरो के शानदार आभूषण
मुंबई, दिव्यराष्ट्र: भारत के प्रमुख ओमनी-चैनल ज्वेलरी ब्रांड ‘कैरेटलेन’ ने प्रस्तुत किया है ‘पोल्की’ प्राकृतिक और अनगढ़ हीरों के आभूषणों का नया और शानदार कलेक्शन। पोल्की रेंज में भारत की सबसे पसंदीदा ज्वेलरी स्टाइल को आज की आधुनिक महिलाओं के लिए नए अंदाज़ में पेश किया गया है। समकालीन लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह वर्सेटाइल कलेक्शन बेहद खास है। हर दिन की खूबसूरती से लेकर त्योहारों के जश्न की चमक तक, इन आभूषणों को आप हर मौके पर बहुत ही आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
‘रॉ नेचुरल और अनकट’ की मूल भावना से प्रेरित यह कलेक्शन पोल्की हीरों की अनोखी खूबियों को उजागर करता है और उनके प्राकृतिक रूप व नैसर्गिक सुंदरता को सहेजता है। तराशे और पॉलिश किए गए हीरो के विपरीत, पोल्की हीरे अपनी मूल और अनगढ़ संरचना को बरकरार रखते हैं। यही खूबी इसके हर आभूषण को सबसे अलग और अपने आप में अनूठा बनाती है। यह कलेक्शन हीरों के इस प्राकृतिक आकर्षण को उभार कर सामने लाने के साथ-साथ, व्यक्तित्व और आत्म-अभिव्यक्ति को एक नया अंदाज देता है।
अलग-अलग कलात्मक दृष्टिकोणों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इन डिज़ाइन्स में आकर्षक मीनाकारी, जटिल ‘तलफ़’ कारीगरी, हर दौर में पसंद आने वाले मॉडर्न क्लासिक्स, और रत्नों से जड़े डिज़ाइन्स शामिल हैं। 60 से ज़्यादा डिज़ाइन्स का यह कलेक्शन अपनी अनूठी कलात्मक परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जिसे कैरेटलेन ने अपनी आधुनिक डिज़ाइन भाषा और अनूठे अंदाज़ में पेश किया है।
सौमेन भौमिक, एमडी, कैरेटलेन ने कहा,”भारतीय आभूषण परंपराओं में पोल्की का हमेशा से एक विशेष स्थान रहा है, जिसे इसकी प्राकृतिक सुंदरता और सदाबहार आकर्षण के लिए सराहा जाता है। इस कलेक्शन के ज़रिए, हम नई पीढ़ी के उन ग्राहकों के लिए पोल्की को एक नए रूप में पेश करना चाहते थे जो अपनी विरासत का सम्मान तो करते हैं, लेकिन ऐसे डिज़ाइन्स चाहते हैं जो उनकी रोज़ाना ज़िंदगी में आसानी से फिट हो सकें। इसीलिए हमने एक ऐसा कलेक्शन बनाया है जो प्राकृतिक, अनगढ़ हीरों के असली और स्वाभाविक रूप का जश्न मनाता है, और साथ ही पोल्की को आज की आधुनिक महिला के लिए अधिक वर्सेटाइल, पहनने में आसान, और अनुकूल बनाता है।”