
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ बायर ने जिवाना स्मार्ट को लॉन्च करने की घोषणा की। यह फफूंदनाशक (फंगीसाइड) के मामले में कंपनी का नवीनतम इनोवेशन है, जिसे उच्च-मूल्य वाली बागवानी (हाई वैल्यू हॉर्टिकल्चर) फसलों को डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट जैसे विनाशकारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए विकसित किया गया है।एफआरएसी ग्रुप 49 के नए एक्टिव इंग्रीडिएंट से युक्त जिवाना स्मार्ट से अंगूर, कुकुर्बिट (लौकी के वर्ग की फसलें), आलू और टमाटर में रोगों पर उत्कृष्ट नियंत्रण में मदद मिलेगी। इससे किसानों के लिए फसल की गुणवत्ता बनाए रखना, उत्पादकता बढ़ानाऔर बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त करना संभव होगा।
लॉन्चिंग के अवसर पर बायर के क्रॉप साइंस डिवीजन (भारत) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) मोहन बाबू ने कहा, “भारत की पोषण सुरक्षा और किसानों की समृद्धि में बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिवाना स्मार्ट के साथ बायर किसानों तक विज्ञान-आधारित नवाचार (साइंस बेस्ड इनोवेशन) पहुंचा रहा है। यह किसानों को जटिल रोगों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने, फसल की गुणवत्ता बनाए रखने और ज्यादा मजबूत एवं सतत खाद्य प्रणाली के निर्माण में मदद करेगा।”
डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट बागवानी फसलों पर असर डालने वाले सबसे विनाशकारी रोगों में शामिल हैं। फसल के संरक्षण के लिए होने वाले कुल खर्च का लगभग आधा हिस्सा इन रोगों के नियंत्रण पर खर्च हो जाता है। मौसम के बदलते पैटर्न और लंबे समय नमी बने रहने के कारण इन रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को ऐसे नए समाधान की जरूरत है, जो विश्वसनीय और लंबे समय तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सतत कृषि (सस्टेनेबल फार्मिंग) को भी बढ़ावा दें।
जिवाना स्मार्ट को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, आंध्र प्रदेश और पंजाब सहित देश के प्रमुख बागवानी फसल उत्पादक क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट बागवानी फसलों पर असर डालने वाले सबसे विनाशकारी रोगों में शामिल हैं। फसल के संरक्षण के लिए होने वाले कुल खर्च का लगभग आधा हिस्सा इन रोगों के नियंत्रण पर खर्च हो जाता है। मौसम के बदलते पैटर्न और लंबे समय नमी बने रहने के कारण इन रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को ऐसे नए समाधानकीजरूरत है, जो विश्वसनीय और लंबे समय तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सतत कृषि (सस्टेनेबल फार्मिंग) को भी बढ़ावा दें।
जिवाना स्मार्ट आधुनिक मोड़ ऑफ एक्शन के साथ इस चुनौती का समाधान करता है। यह ऊमाइसीट ग्रुप के रोगों के विरुद्ध अपनी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। यह सॉल्यूशन औसतन 7 से 14 दिनों तक (बारिश की स्थिति में भी) प्रभावी सुरक्षा के साथ बेहतरीन रोग नियंत्रण सुनिश्चित करता है। इसकी वर्षा-प्रतिरोधी (रेनफास्ट) विशेषता तथा पहले से मौजूद पत्तियों के साथ-साथ नई पत्तियों को भी सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता किसानों को पूरी क्रॉप साइकिल के दौरान रोगों के प्रभावी प्रबंधन में मदद करती है।


