ग्राहकों के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने का एक नया, सुरक्षित और डिजिटल अनुभव
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप पर ‘आधार फेस ऑथेंटिकेशन’ के ज़रिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने की नई सुविधा शुरू की है। इस पहल के साथ, एक्सिस बैंक देश के बड़े बैंकों में पहला बन गया है जिसने यूडीएआई की इस फेस ऑथेंटिकेशन सेवा को ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल और खुद करने ( डीआई वाई) वाली प्रक्रिया के रूप में पेश किया है।
यह नई सुविधा ग्राहकों को कभी भी और कहीं से भी अपना मोबाइल नंबर डिजिटल तरीके से अपडेट करने की आज़ादी देती है। यह तीन आसान स्टेप्स वाली एक सुरक्षित प्रक्रिया है, जो ब्रांच जाने की ज़रूरत को कम करते हुए बैंकिंग को और भी सुविधाजनक और सुरक्षित बनाती है।
*कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट**?
ग्राहक इस आसान तीन-स्टेप प्रक्रिया के ज़रिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं:
1. स्टेप 1: वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
2. स्टेप 2: आधार फेस ऑथेंटिकेशन के ज़रिए अपनी पहचान सत्यापित करें।
o प्ले स्टोर से आधार फेसआरडी ‘ ऐप डाउनलोड करें। अगर यह पहले से इंस्टॉल है, तो कैमरा अपने आप खुल जाएगा।
o फ्रंट कैमरा से अपनी एक लाइव फोटो कैप्चर करें।
3. स्टेप 3: नए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर पुष्टि करें।
आधार फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक ग्राहक की लाइव फोटो का मिलान आधार डेटाबेस में मौजूद फोटो से करती है, जिससे पहचान की पुष्टि सबसे सुरक्षित तरीके से होती है। सुरक्षा को और मज़बूत बनाने के लिए बैंक ने सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ी है—एक बार मोबाइल नंबर अपडेट होने और ग्राहक द्वारा एक्सिस मोबाइल ऐप ओपन पर फिर से रजिस्टर करने के बाद, पहले 24 घंटों के लिए मोबाइल बैंकिंग ट्रांजैक्शन लिमिट को ऑटोमैटिक रूप से ‘डिफ़ॉल्ट’ पर रीसेट कर दिया जाता है।
यह लॉन्च एक्सिस बैंक की ‘डिजिटल-फर्स्ट’ और भविष्य के लिए तैयार रणनीति में एक बड़ा कदम है। यह आधुनिक तकनीक के ज़रिए सुरक्षित, आसान और ग्राहक-केंद्रित ‘सेल्फ-सर्विस’ सुविधा देने की बैंक की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।
एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव (डिजिटल बिज़नेस, ट्रांसफॉर्मेशन और स्ट्रैटेजिक प्रोग्राम्स), समीर शेट्टी ने कहा, “एक्सिस बैंक में हमारी डिजिटल-फर्स्ट सोच का केंद्र ग्राहकों के लिए सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद अनुभव तैयार करना है। मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन की शुरुआत हमारी ‘सेफ बैंकिंग’ पहल के तहत एक बड़ी उपलब्धि है। यह ग्राहकों की पहचान को और मज़बूत बनाने के साथ-साथ उन्हें ब्रांच के अलावा एक सुविधाजनक डिजिटल विकल्प भी देती है। यूडीएआई की मज़बूत बायोमेट्रिक तकनीक का उपयोग करके हम इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को और सुरक्षित बना रहे हैं, ताकि ग्राहक अपने ज़रूरी अकाउंट विवरण को पूरी सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ मैनेज कर सकें।”
यह पहल एक्सिस बैंक के ‘सेफ बैंकिंग इकोसिस्टम’ को और मज़बूत बनाती है, जिसे सेफ्टी सेंटर, लॉक एफडी और इन-ऐप मोबाइल ओटीपी जैसे नवाचारों का साथ मिला है। ये सुविधाएँ ग्राहकों को अपने बैंक खाते पर ज़्यादा नियंत्रण देती हैं और बढ़ते डिजिटल धोखाधड़ी के जोखिम से सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।




