बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को आश्रय प्रदाता संगठन ‘गिरिजा’ के साथ भागीदारी की
नवी मुंबई, दिव्यराष्ट्र/: अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई अपने दूरदर्शी अध्यक्ष और आधुनिक भारतीय स्वास्थ्य सेवा के जनक के रूप में पहचाने जाने वाले, डॉ. प्रताप सी. रेड्डी के सम्मान में संस्थापक दिवस मनाता है। भारत में स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने के प्रती उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने अनगिनत लोगों की जान बचाई है और अगली पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके असाधारण योगदान के सम्मान में, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई प्रभावशाली सामुदायिक आउटरीच पहल शुरू कर रहा है, जो करुणा और उद्देश्य के साथ सेवा करने के उनके मिशन की पुष्टि करता है।
इस वर्ष, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई और अपोलो फार्मेसी ने ‘गिरिजा’ के साथ भागीदारी की है। ‘गिरिजा’ एक कल्याणकारी संगठन है जो नवी मुंबई के खारघर में बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को आश्रय प्रदान करता है। अपोलो ‘गिरिजा’ को अपना समर्थन दे रहा है। 1) बुजुर्ग निवासियों की खुशहाली को बरक़रार रखने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच। 2 ) पौष्टिक फलों की थाली के ज़रिए पोषण संबंधी सहायता। 3) सुविधा में बाधा न आए इसके लिए चावल (700 किलोग्राम) की एक महीने की आपूर्ति के साथ जीविका सहायता। 4) बुजुर्ग निवासियों के सम्मान और देखभाल के लिए 500 वयस्क डायपर। 5) अनाथ बच्चों को पुस्तकों और स्टेशनरी से भरे 31 बैकपैक उपहार में देकर शिक्षा सशक्तिकरण। 6 )आत्मविश्वास और स्वच्छता को बढ़ाने के लिए ग्रूमिंग किट के माध्यम से व्यक्तिगत देखभाल। 7) कर्मचारियों द्वारा साफ और रिफर्बिश्ड कपड़े और खिलौनों का दान।
वसंत कुंजर, अध्यक्ष, गिरिजा वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा,“वंचितों के उत्थान के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स का समर्पण वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। उनकी उदारता भौतिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, वे हमारे निवासियों को सम्मान, प्रेम और देखभाल की भावना भी प्रदान करते हैं। यह पहल हमारे द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले बुजुर्गों और बच्चों के जीवन स्थायी रूप से प्रभावित करेगी।”
अरुणेश पुनेथा, वेस्टर्न रीजन-क्षेत्रीय सीईओ, अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा,“संस्थापक दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि डॉ. रेड्डी की परिवर्तनकारी दृष्टि का सम्मान है। करुणा की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना उनका सपना है। उन्होंने हमें यह जो विरासत दी है उसका सम्मान कर रहे हैं, हम उन लोगों की मदद करते हैं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। उनका विश्वास है कि स्वास्थ्य सेवा को न केवल शरीर, बल्कि आत्मा को भी ठीक करना चाहिए और हमारी पहल उनके इस विश्वास को मूर्त रूप देती है।”
अपोलो हॉस्पिटल्स में, संस्थापक दिवस एक अवसर से कहीं अधिक है, यह एक आंदोलन है, सक्रीय बनने का आवाहन है और हमारे उद्देश्य की पुष्टि है। सुलभ, करुणामय स्वास्थ्य सेवा के डॉ. रेड्डी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, हम जीवन को बदलना, स्वस्थ समुदायों का निर्माण करना और सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार देना जारी रखते हैं।