Home समाज विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय पात्र का सफाई अभियान; जागरूकता रैली भी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय पात्र का सफाई अभियान; जागरूकता रैली भी निकाली

33
0
Google search engine

जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ स्वच्छ पर्यावरण मनाव समाज की पहली प्राथमिकता है, अगर पर्यावरण स्वच्छ होगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे और आगे आने वाली पीढ़ी के लिए हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर पायेंगे| अक्षय पात्र फाउंडेशन भी मानव कल्याण के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है| पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अपनी सामजिक जिम्मदारी निभाते हुए एक अनूठी पहल की, जयपुर की जनता को जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा अक्षय पात्र से RUHS तक जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही एक माहासफाई अभियान भी चलाया गया|

जगतपुरा के अक्षय पात्र फाउंडेशन ने प्रताप नगर स्थित शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल, RUHS के बाहर स्लिप लेन पर पड़े कचरे एवं प्लास्टिक की थेलियो की महासफाई का अभियान चलाया और पुरे क्षेत्र को साफ़ सुथरा किया| विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्था द्वारा अक्षय पात्र से RUHS तक जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसमे जयपुर की जनता को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया, स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए कितना ज़रूरी है इसकी महत्ता भी समझाई गई |

हॉस्पिटल परिक्षेत्र के बाहर स्लिप लेन पर संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कचरे और प्लास्टिक के अम्बार को साफ़ किया गया इसके कारण हॉस्पिटल में आने वाले मरीज एवं गेट पर खड़े रहने वाले ऑटो वालो को परेशानी होती थी तथा प्लास्टिक खाने से गौ-माता को भारी नुकसान होता है| जन जाग्रति के लिए वहा पर कुछ स्लोगन भी लिखे गए जिससे लोग जागरूक हो एवं अनचाहे स्थानों पर प्लास्टिक फेंक कर जाने-अनजाने गौ हत्या का पाप अपने सिर नहीं लेवे|

संस्था के उपाध्यक्ष रघुपति दास ने बताया की राजस्थान के दस जिलो में स्थित सभी ब्रांच में यह स्वस्छता एवं गौ-संरक्षण का संदेशात्मक अभियान चलाया गया एवं आमजन को जागरूक किया गया की यथास्थान पर ही कचरे का निस्तारण करे, प्लास्टिक का यथास्थान निस्तारण करे, पेड लगाये एवं कम से कम प्रदुषण फैलाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं जीवन जीने योग्य बनाए रखे जिससे आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रकोप से बचाया जा सके|

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here