दिव्यराष्ट्र, जयपुर: आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी के प्रदर्शन में निरंतरता बनी रही। इस दौरान एयूएम में लगातार बढ़त हुई, लोन वितरण ने अच्छी रफ्तार पकड़ी और एसेट क्वालिटी स्थिर बनी रही।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही से लोन वितरण की रिपोर्टिंग चेक रियलाइजेशन (चेक का भुगतान मिलने) के आधार पर शुरू की है। इस बदलाव के हिसाब से समायोजन करने पर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में लोन वितरण में साल-दर-साल 21प्रतिशत और एयूएम में 20 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
कंपनी ने जनवरी 2026 से एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान (ईसॉप) 2025 के तहत 425 रुपये प्रति शेयर के एक्सरसाइज प्राइस पर स्टॉक ऑप्शन दिए हैं। इसके कारण लाभ-हानि खाते (पीएंडएल) पर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 28.2 करोड़ रुपये (कर-पूर्व) और दूसरी तिमाही में 14.2 करोड़ रुपये (कर-पूर्व) का खर्च आया है। इस खर्च का समायोजन करने पर कर के बाद मुनाफे में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में साल-दर-साल 22 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के प्रदर्शन पर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री ऋषिआनंद ने कहा, “वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में आधार हाउसिंग फाइनेंस ने अपनी वृद्धि की रफ्तार बनाए रखी। हमारा मुख्य ध्यान अनुशासित विस्तार, सतर्क अंडरराइटिंग और पोर्टफोलियो की गुणवत्ता पर रहा। इस तिमाही लोन वितरण में 22 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हुई। 30 सितंबर 2026 तक हमारा कुल प्रबंधनाधीन एसेट (एयूएम) 32,643 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 18.5 प्रतिशत ज्यादा है। ईसॉप लागत का समायोजन करने पर (नोट 2 देखें) इस तिमाही में कर के बाद मुनाफा (पीएटी) साल-दर-साल 20 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पहली छमाही में यह बढ़त 22 प्रतिशत रही।
“यह तिमाही हमारे लिए एक अहम उपलब्धि लेकर आई, जब इंडिया रेटिंग्स और इकरा ने हमारी दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर एए+ (स्टेबल) कर दी। अब तीनों रेटिंग एजेंसियों ने स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी को एए+ (स्टेबल) रेटिंग दी है। इससे हमारी मजबूत वित्तीय स्थिति और पूंजी आधार की पुष्टि होती है, और अलग-अलग स्रोतों से फंड जुटाना आसान होता है।
“जम्मू हमारे लिए अहम क्षेत्र है, और इस तिमाही हमने वहां एक नई शाखा खोलकर नेटवर्क का विस्तार किया। इसके साथ 30 सितंबर 2026 तक हमारा नेटवर्क 23 राज्यों और 555 से अधिक जिलों में 632 शाखाओं तक पहुंच गया है। इससे हमें उन बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलती है, जहां वित्तीय सेवाएं अभी कम पहुंच पाई हैं।
“ब्याज दरों के बदलते माहौल और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है, लेकिन अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस की बुनियादी मांग मजबूत बनी हुई है। हमारा ध्यान अपनी पहुंच बढ़ाने, कर्मचारियों और शाखाओं की उत्पादकता सुधारने, तथा परिचालन दक्षता और बेहतर करने के लिए एआई और तकनीक के इस्तेमाल पर बना हुआ है। इसके साथ ही हम एसेट क्वालिटी, मुनाफे और लंबी अवधि की स्थायी वृद्धि को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”