
बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान द्धि-वार्षिक चुनाव
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ सेवा ही धर्म है के उद्देश्य से गठित शिव मार्ग, बनीपार्क में स्थित बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान की प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति के द्वि- वार्षिक चुनाव (वर्ष 2026-28) रविवार को चुनाव अधिकारी कैलाशनाथ भट्ट व सहायक चुनाव अधिकारी दिवाकर रावल के सहयोग से सम्पन्न हुए। चुनाव में सभापति के पद पर हरिप्रसाद अग्रवाल, उपसभापति विरेन्द्र परवाल एवं सोमशेखर, सचिव अतुल खाखोलिया, संयुक्त सचिव अशोक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष के पद पर रमेश डंगायच निर्वाचित हुए। इसके अलावा 09 सदस्यों को कार्यकारिणी में सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। संस्थान गत 56 वर्षों से निरंतर जनहितार्थ कार्य कर रहा है। संस्थान में एमआरआई, सीटी स्केन, सोनोग्राफी एवं अन्य पेथोलॉजी जांचें, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, फिजियोथैरेपी, होम्योपैथी एवं निःशुल्क योग प्रशिक्षण की सुविधाओं से आमजन की सेवार्थ कार्यरत है। साथ ही संस्थान में 25 कमरे, वातानुकूलित हॉल, दो डॉरमैट्री हॉल है। इसके अलावा समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें डॉक्टरों के चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाईयां व जांचें निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है।






