
दिव्यराष्ट्र, भीलवाड़ा: आरसीएम कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आरसीएम वर्ल्ड, भीलवाड़ा में 15 और 16 अगस्त को आयोजित स्पेशल वूमेन्स एकेडमी 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। ‘हर नारी सम्मान की अधिकारी’ की थीम पर आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से महिला एसोसिएट बायर्स और लीडर्स ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ स्वास्थ्य, नेतृत्व, आत्मविश्वास, खेल भावना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना रहा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत पथ संचलन और ध्वजारोहण से हुई, जिसमें स्कूली बच्चियों की प्रस्तुति और देशभर की विविध संस्कृतियों को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। स्पेशल वूमेन्स एकेडमी के पहले दिन आयोजित सम्मान समारोह में महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरसीएम के संस्थापक टी.सी. छाबड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।
संस्थापक टी.सी. छाबड़ा जी ने कहा: “RCM ने अपनी शुरुआत से ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और अपनी पहचान बनाने के अवसर मिलें। यह आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और परिवार व समाज में उनकी मजबूत भागीदारी से भी जुड़ी है। Women’s Academy 2026 में देशभर से आई महिला एसोसिएट बायर्स और लीडर्स की उपलब्धियों को देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि सही अवसर मिलने पर महिलाएँ अपनी क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती हैं। हमारा प्रयास आगे भी यही रहेगा कि हर महिला को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने साथ दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिले।”
मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल जी ने कहा: “Women’s Academy 2026 का नारा ‘हर नारी सम्मान की अधिकारी’ महिला शक्ति के प्रति RCM के सम्मान और विश्वास को दर्शाता है। अक्सर महिलाएँ अवसर होने के बावजूद अपने हुनर, स्किल्स या आत्मविश्वास को लेकर संकोच करती हैं। RCM ने महिलाओं के हुनर को पहचानने और निखारने के साथ उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ने की शक्ति हर महिला के भीतर मौजूद है। यह एक या दो दिन का कार्यक्रम नहीं निरंतर चलने वाली यात्रा है, जिसका उद्देश्य देश की हर महिला तक यह संदेश पहुँचाना है कि RCM एक ऐसा मंच है, जहाँ वह अपनी क्षमताओं को निखारकर अपने सपनों को साकार कर सकती है।”



