
ग्रेटर नोएडा, दिव्यराष्ट्र/ नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ( एन आई यू) एवं निम्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ईटी इंडस्ट्री लीडर्स नॉर्थ 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन उद्योग एवं संस्थागत नेताओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह सम्मान सेलिब्रेटिन दा ग्रोथ स्टोरी, पावरिंग इंडिया” थीम पर आयोजित ईटी इंडस्ट्री लीडर्स नॉर्थ 2026 समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता एवं उद्यमी सुनील शेट्टी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. देवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं, निम्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। यह सम्मान शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को एक-दूसरे से जोड़ते हुए समाज के समग्र विकास के प्रति डॉ. सिंह की दूरदर्शी सोच और समर्पण को दर्शाता है।
इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा, *”ईटी इंडस्ट्री लीडर्स नॉर्थ 2026 अवॉर्ड प्राप्त करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और निम्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूरे परिवार की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमारा हमेशा से विश्वास रहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण के दो सबसे मजबूत आधार हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे संस्थानों का निर्माण करना है, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, नवाचार और मानवीय मूल्यों से जोड़ें तथा समाज को बेहतर भविष्य देने में योगदान दें। मैं ईटी इंडस्ट्री लीडर्स का इस सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और इसे अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों, डॉक्टरों, कर्मचारियों, सहयोगियों और सभी हितधारकों को समर्पित करता हूँ, जिनके सहयोग से यह उपलब्धि संभव हुई है।”






