
वैश्विक स्तर की प्रमुख निजी निवेश कंपनी, बेन कैपिटल ने आज घोषणा की कि वह ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ विटामिन कंपनी* विटाबायोटिक्स का अधिग्रहण करेगी, जिसमें इस कंपनी का ब्रिटेन का परिचालन और विस्तृत वीबी समूह ** (भारत में मेयर ऑर्गेनिक्स और वीबी इजिप्ट समेत इसका अफ्रीका का कारोबार) शामिल है। यह विटाबायोटिक्स के 55 साल के इतिहास में उल्लेखनीय पड़ाव है और यह कंपनी के योजनाबद्ध तरीके से तेज़ अंतरराष्ट्रीय वृद्धि और विस्तार के अगले चरण की ओर बढ़ने का संकेत मिलता है।
इस सौदे के ज़रिये विश्व की प्रमुख स्वास्थ्य (हेल्थकेयर) और उपभोक्ता निवेशक (कंज़्यूमर इन्वेस्टर) कंपनी, दुनिया भर में सबसे मशहूर स्वतंत्र विटामिन, मिनरल और सप्लीमेंट व्यवसायों में से एक से जुड़ रही है, जिससे तेज़ अंतरराष्ट्रीय वृद्धि संभव होगी।
विटाबायोटिक्स के ब्रांड, नवोन्मेष और श्रेणीगत नेतृत्व के लिहाज़ से ब्रिटेन की केंद्रीय भूमिका बनी रहेगी। रोज़मर्रा के काम में तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, और कंपनी ग्राहकों, भागीदारों और उपभोक्ताओं को बेहतरीन उत्पाद की आपूर्ति पर ध्यान बरकरार रखेगी, साथ ही डिजिटल क्षमता, ई-वाणिज्य, अंतरराष्ट्रीय वितरण, आपूर्ति श्रृंखला की मज़बूती और नए उत्पादों के विकास जैसे क्षेत्र में निवेश करेगी।
विटाबायोटिक्स की वैश्विक मौजूदगी को देखते हुए, यह निवेश बेन कैपिटल की एशिया प्राइवेट इक्विटी टीम का नेतृत्व करेगी, और कंपनी के वैश्विक प्लेटफॉर्म से समर्थन मिलेगा। बेन कैपिटल भारत में स्थानीय बाज़ार की जानकारी, क्षेत्र की विशेषज्ञता, पोर्टफोलियो संसाधन और वैश्विक क्षमता के साथ लाएगी, ताकि विटाबायोटिक्स का समर्थन किया जा सके, क्योंकि वह अपने ब्रांड का विस्तार जारी रखेगी, अपने अंतरराष्ट्रीय मंच को मज़बूत करेगी और मेना तथा चीन जैसे प्रमुख बाज़ारों में दीर्घकालिक वृद्धि में निवेश करेगी।
विटाबायोटिक्स की शुरुआत 1971 में दूरदर्शी वैज्ञानिक और उद्यमी, प्रोफेसर करतार लालवानी, ओबीई ने की थी, जिन्होंने न्यूट्रास्युटिकल क्षेत्र और नए विज्ञान आधारित फॉर्मूले पेश किए, जिससे सप्लीमेंट की पूरी नई श्रेणी और इस क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले ब्रांड का निर्माण हुआ, जो स्वास्थ्य से जुड़ी विशेष आवश्यकताओं और जीवन के विभिन्न चरणों की ज़रूरतें पूरी करता है। इसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र के नेतृत्व करने वाले उत्पादों का अनोखा पोर्टफोलियो बना, जिसमें कई जाने-माने नाम शामिल हैं।
पिछले एक दशक में, उनके पुत्र, समूह कार्यकारी, तेज लालवानी के नेतृत्व में, उत्पाद लॉन्च और भागीदारी के ज़रिए व्यवसाय ने अपनी वृद्धि और नेतृत्व का विस्तार किया है। तेज लालवानी ने व्यवसाय में 30 साल से अधिक जुड़े रहने के बाद, विटाबायोटिक्स को दुनिया की प्रमुख स्वतंत्र विज्ञान आधारित न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विटाबायोटिक्स के बाहर, उन्हें ब्रिटेन के प्रमुख उद्यमियों में से एक और बीबीसी टीवी के ड्रैगन्स डेन में ड्रैगन के तौर पर जाना जाता है। समूह के संस्थापक के तौर पर और सप्लीमेंट क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान और नेतृत्व के सम्मान में, प्रोफेसर करतार लालवानी इस हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने पर चेयरमैन एमेरिटस की मानद भूमिका संभालेंगे। प्रोफेसर करतार लालवानी के बड़े बेटे, प्रोफेसर अजीत लालवानी ने अपने शानदार चिकित्सा और अध्ययन-अध्यापन (क्लिनिकल एकेडमिक) के करियर के साथ-साथ तीन दशकों से अधिक समय तक गैर-कार्यकारी निदेशक के तौर पर व्यवसाय में अपनी मेडिकल और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के आधार पर योगदान दिया है।
विटाबायोटिक्स ग्रुप ने दुनिया के कई सबसे आकर्षक वीएमएस बाज़ार में अपनी नेतृत्व की स्थिति बनाई है, जिसमें भारत, चीन, मिस्र और विशाल मेना क्षेत्र शामिल हैं। इसे उपभोक्ता ट्रस्ट, स्वास्थ्य पेशेवर की विश्वसनीयता और स्थानीय बाज़ार की विशेषज्ञता का समर्थन मिला है। ब्रिटेन की प्रमुख विटामिन कंपनी के तौर पर, इसके भरोसेमंद ब्रांड के पोर्टफोलियो में प्रेग्नाकेयर, परफेक्टिल, वेलमैन, वेलवुमन, ऑस्टियोकेयर और अल्ट्रा रेंज शामिल हैं, जिस पर ग्राहक भरोसा करते हैं, स्वास्थ्य से जुड़े पेशेवरों के बीच इसकी विश्वसनीयता है और इसे बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति का समर्थन मिला है।
विटाबायोटिक्स के समूह मुख्य कार्यकारी, तेज लालवानी ने कहा: “यह विटाबायोटिक्स के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे अपने पिता के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का मौका मिला, जिसमें विज्ञान और पोषण की ताकत का इस्तेमाल कर दैनिक स्तर पर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और अपनी बेहतरीन टीम के साथ मिलकर विटाबायोटिक्स को ब्रिटेन के पारिवारिक व्यवसाय से दुनिया की सबसे भरोसेमंद विटामिन और वेलनेस कंपनियों में से एक के निर्माण में मदद करने का मौका मिला।
यह प्रयास कंपनी में किसी तरह के बदलाव से नहीं बल्कि इस बात जुड़ा है कि वृद्धि की किन संभावनाओं को तलाशा जा सकता है। बेन कैपिटल की वैश्विक विशेषज्ञता और निवेश के साथ, हमारे पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने, अपने नवोन्मेष बढ़ाने और अपने भरोसेमंद ब्रांड को लाखों और उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का विशेष अवसर है, साथ ही हम उस विज्ञान, गुणवत्ता और मूल्य को भी बरकरार रखेंगे जिन्होंने 55 से ज़्यादा सालों से विटाबायोटिक्स को पहचान दिलाई है।“
बेन कैपिटल के भागीदार, पवन सिंह ने कहा: “विटाबायोटिक्स ठीक वैसा ही व्यवसाय है जिसका हम समर्थन करते हैं। यह भरोसेमंद, विज्ञान आधारित ब्रांड मंच है, जो अपनी श्रेणी का नेतृत्व करता है, स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच इसकी मज़बूत साख है और ब्रिटेन, भारत, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और चीन में इसकी मज़बूत उपस्थिति है। हमारी भारतीय टीम के पास स्वास्थ्य और उपभोक्ता कारोबार के साथ भागीदारी का गहरा अनुभव है, और हम विटाबायोटिक्स की वृद्धि के अगले चरण में उसका समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं।”
बेन कैपिटल के भागीदार, ऋषि मंडावत ने आगे कहा: “हमें विटाबायोटिक्स को ब्रिटेन में अपने नेतृत्व को और आगे बढ़ाने और अपने वैश्विक मंच को मज़बूत करने में मदद करने का शानदार अवसर नज़र आ रहा है। बेन कैपिटल की ओर से, हम नवोन्मेष, ई-वाणिज्य, अंतरराष्ट्रीय वितरण और परिचालन क्षमता में निवेश का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र की जानकारी, पोर्टफोलियो संसाधन और स्थानीय बाज़ार की समझ का इस्तेमाल करेंगे।”





