
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र! एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1641 करोड़ रुपये के कुल 20,529 इंडीविजुअल डेथ क्लेम सेटल किए। इसी के साथ कंपनी ने 99.8 प्रतिशत का सर्वोच्च डेथ क्लेम पेड रेश्यो हासिल किया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 99.34 प्रतिशत का क्लेम पेड रेश्यो हासिल किया था और तब से लगातार प्रगति करते हुए भरोसे का नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए 99.8 प्रतिशत का क्लेम पेड रेश्यो हासिल किया है और यह ‘इंडिया के भरोसे का नंबर’ बन गया है। अपनी शुरुआत से अब तक एक्सिस मैक्स लाइफ ने 2,43,524 पॉलिसी पर डेथ क्लेम के तौर पर कुल 11,772.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सुमित मदान ने कहा, ‘एक्सिस मैक्स लाइफ में हम क्लेम को ज्यादा तेज करनेके लिए प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स एवं डिजिटल फॉरेंसिक को साथ मिलाकर काम कर रहे हैं। ऐसा करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में हमने 99.8 प्रतिशत का सर्वोच्च डेथ क्लेम पेड रेश्यो हासिल किया है। यह एक नया बेंचमार्क है। यह हमारे ऊपर ग्राहकों के भरोसे का मजबूत प्रमाण है और यह याद दिलाता है कि हर क्लेम के पीछे एक परिवार है, जिसकी सुरक्षा करने का हमें गर्व है।’
क्लेम की तेज प्रक्रिया को सपोर्ट करने के लिए एक्सिस मैक्स लाइफ ने प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और डिजिटल फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से धोखाधड़ी पर ज्यादा नियंत्रण करते हुए अंडरराइटिंग क्षमता को मजबूत किया है। इससे कंपनी को हंसा रिसर्च की लाइफ इंश्योरेंस सीयूईएस 2026 स्टडी में भारत की जीवन बीमा कंपनियों में पहला स्थान हासिल करने में मदद मिली है।




