
त्योहारों के मौसम के लिए प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और सोच-समझकर चुने गए तोहफों का क्यूरेटेड कलेक्शन
अजमेर, दिव्यराष्ट्र:/ दिवाली रोशनी और अपनों के साथ का त्योहार है, जिसमें हम उन लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं जो हर पल को खास बना देते हैं। यह वह समय भी है, जब सोच-समझकर चुना गया एक तोहफा प्यार, आभार और सराहना जताने का जरिया बन जाता है। इस दिवाली भारत का अग्रणी प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप “गिफ्ट्स ऑफ लव” के साथ तोहफे देने की भावना को नया रंग दे रहा है। यह त्योहारी गिफ्टिंग का एक क्यूरेटेड कलेक्शन है, जो उन तमाम रिश्तों का जश्न मनाता है, जिनसे यह मौसम सार्थक बनता है।
दिवाली पर परिवार, दोस्त और करीबी लोग एक साथ जुटते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गिफ्ट्स ऑफ लव में ब्यूटी, परफ्यूम, घड़ियों, हैंडबैग, सनग्लासेज, फुटवियर और एक्सेसरीज के ढेरों विकल्प एक जगह पेश किए गए हैं, ताकि ग्राहक अपनी गिफ्टिंग लिस्ट में शामिल हर व्यक्ति के लिए कुछ खास आसानी से ढूंढ सकें। माता-पिता या जीवनसाथी के लिए कोई यादगार तोहफा हो, किसी दोस्त के लिए कोई त्योहारी सौगात हो या किसी सहकर्मी के लिए प्यार भरा छोटा-सा उपहार, यह कैंपेन इस सोच को ध्याीन में रखकर तैयार किया गया है कि तोहफा तब सबसे खास बनता है, जब उसे पाने वाले की पसंद को ध्यान में रखकर चुना जाए।
शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट और सीएमओ जितेन महेंद्र ने कहा, “दिवाली रिश्तों का त्योहार है, और तोहफे देना प्यार और सराहना जताने के सबसे सार्थक तरीकों में से एक है। शॉपर्स स्टॉप में हमारा लक्ष्य एंगेजमेंट, एक्सपीरियंस और एक्सक्लूसिविटी, इन तीन स्तंभों के जरिए त्योहारी खरीदारी को महज लेनदेन से आगे ले जाना है। ‘गिफ्ट्स ऑफ लव’ के जरिए हम बारीकी से क्यूरेट किए गए प्रीमियम ब्रांड्स, पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग और यादगार अनुभवों को एक साथ ला रहे हैं। लक्स फेस्ट हमारी प्रीमियम पेशकश को और मजबूत करता है, और ग्राहकों को कुछ अलग खोजने का मौका और एक्सक्लूसिव अनुभव देता है। हमारी कोशिश है कि शॉपर्स स्टॉप पारखी ग्राहकों की पहली पसंद बने, जहां त्योहार पर की गई हर खरीदारी एक निजी और यादगार अनुभव बन जाए।”
इस त्योहारी कलेक्शन में 500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स का बड़ा पोर्टफोलियो शामिल है, जिससे ग्राहकों को हर कैटेगरी, स्टाइल और पसंद के मुताबिक तोहफों के विकल्प मिलते हैं। स्टेटमेंट फैशन और सदाबहार एक्सेसरीज से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम और लाइफस्टाइल की जरूरी चीजों तक, हर चीज को इस तरह चुना गया है कि वह दिवाली के जश्न में अपनापन जोड़ सके।



