
होटल का डिज़ाइन अयोध्या शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने अयोध्या में ‘अयोध्याम्, अयोध्या-आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ के शुभारंभ की घोषणा की है। ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन’ मेहमानों के लिए कुछ खास और चुनिंदा अनुभव लेकर आया है, जो इस शहर की जिवंत परंपराओं से जुड़े हैं। इनमें सुबह की खास आरती, कथावाचकों द्वारा सुनाई जाने वाली कहानियां, शुद्ध सात्विक खान-पान और पवित्र शरयु नदी के दर्शन के साथ-साथ गाइड के साथ आध्यात्मिक यात्राएं शामिल हैं।
सुश्री दीपिका राव, न्यू बिज़नेस एंड होटल ओपनिंग्स विभाग की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, आईएचसीएल ने कहा,”भारत में आध्यात्मिक पर्यटन लगातार मज़बूत गति पकड़ रहा है, जिसमें अयोध्या देश के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक है। ‘अयोध्याम्, अयोध्या – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ इसी मांग को पूरा करने के लिए तैयार है, जो इस पावन नगरी के आध्यात्मिक महत्व को प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ आज के यात्रियों की बदलती और आधुनिक अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला प्रवास अनुभव प्रदान करता है।”
*अयोध्याम्, अयोध्या** – आईएचसीएल सिलेक्शन्स’ में कुल 162 कमरें हैं। इस होटल का डिज़ाइन इस शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है। बड़े और रोशनी से भरी जगहों के साथ, यह होटल आज के आधुनिक माहौल में एक शांत और सुकूनभरा वातावरण देता है। यहाँ के ‘दिव्यम्’ रेस्टोरेंट में खान-पान के लिए एक खास मेन्यू तैयार किया गया है, जो इस क्षेत्र की पारंपरिक पाककला से जुड़ा है और जिसमें यहाँ के असली और स्थानीय स्वादों पर पूरा ज़ोर दिया गया है। होटल में एक फिटनेस सेंटर और एक आउटडोर स्विमिंग पूल भी है। इसके साथ ही, यहाँ शादियों, मीटिंग्स और सामाजिक समारोहों के लिए अलग-अलग तरह के हॉल और जगहें हैं, जिन्हें इस शहर की खासियत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
सुश्री शिल्पा शोरेवाला, होटल की ओनर ने कहा,”हमें आईएचसीएल के साथ साझेदारी करने और ‘अयोध्याम्,अयोध्या-आईएचसीएल सिलेक्शन’ को शुरू करने की बेहद खुशी है। यह होटल एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो इस शहर के गहरे आध्यात्मिक चरित्र को दर्शाता है।”





