
कोटा, दिव्यराष्ट्र*, कोटा बूंदी मार्ग पर बूंदी के निकट गांव पीताम्पुरा में दाधीच ब्राह्मण समाज की कुलदेवी मां दधिमथी माता मन्दिर की डोली जमीन पर ट्रैक्टरों से हकाई कर मालिकाना हक न्यायालय के दिशा निर्देश पर श्री दधिमतीमाताजी ट्र्स्ट मंदिर सेवा समिति पीताम्पुरा को मिलने पर समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। इस फैसले के बाद समिति के सदस्यों, दाधीचों, श्रद्धालु भक्तजनों, कोटा-बून्दी के गांवों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भक्त जनों का विश्वास इस प्रकार सफल रहा की 1980 से कोर्ट में चल रहे केस निपटान के जरिए दाधीच समाज की कुलदेवी मां श्री दधिमथी माताजी मंदिर पीताम्पुरा की जमीन डोली 24 बीघा एक बिस्वा अतिक्रमियों से मुक्त करवाई गई है। राजस्व,कोर्ट फैसले के मुताबिक जमीन पर मंदिर ट्र्स्ट का बोर्ड लगाकर मालिकाना हक की कार्यवाही हुई।
मौके पर मंदिर ट्र्स्ट के अध्यक्ष रमेश राजपुरोहित बनासाहब के प्रतिनिधि राजेश शर्मा, आशापुरा ट्र्स्ट राज परिवार से जे पी शर्मा , दाधीचसमाजबूंदी अध्यक्ष अशोक दाधीच, पंकज दाधीच,श्याम बाबू, राजेश शर्मा, हर्ष शर्मा हेमंत दाधीच,हरि शंकर कुमावत , कोटा दाधीच समाज से युवा अध्यक्ष कमल दाधीच, संभागीय राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा भ्रष्टाचार निवारणसमिति के उपाध्यक्ष गणेश दत्त दाधीच दधिमती सेवा समिति सदस्य मनोज दाधीच, हेमंत दाधीच, राधा कृष्ण गौतम मुरारी , बजरंग लाल गौतम, बुद्धि प्रकाश, पटेल राधा कृष्ण गौतम, राम सिंह, पप्पू गुर्जर, कृष्ण मुरारी, रामराज, रघुनाथ, कल्याण, राम कैलाश राम शंकर, अजय लोकेश, आदि ग्राम वासी गणमान्य नागरिक, दाधीच समाज एवं सर्व समाज एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।





