
फैंस के बीच बढ़ा जबरदस्त क्रेज
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर फिल्म ‘पेद्दि’ को लेकर इस वक्त पूरे देश में एक जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज में अब 1 दिन से भी कम का समय बचा है, और इसी बीच मेकर्स ने हिंदी बेल्ट के प्रमुख शहरों जैसे अहमदाबाद, जयपुर, वाराणसी, चंडीगढ़ और दिल्ली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जहाँ फैंस के बीच राम चरण और उनकी फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा और जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है।
फिल्म की रिलीज़ से पहले ही मिल रहे धमाकेदार रिस्पॉन्स और फैंस के बीच बढ़ते क्रेज ने यह मानने के लिए मजबूर कर दिया है कि थिएटर्स में “क्रॉसओवर एथलीट” का जादू चलने के लिए तैयार है, और इस भव्य सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को मिस न करने के लिए फैंस तेजी से अपनी सीटें बुक कर रहे हैं।
‘धुरंधर’, ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ की ग्रैंड सक्सेस के बाद, अब जियो स्टूडियोज नॉर्थ इंडिया में ‘पेद्दि’ को रिलीज करने जा रहा है। बुची बाबू सना द्वारा डायरेक्टेड फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को हो चुका है, जिसके ठीक बाद 4 जून 2026 को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।






