
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ जयपुर के मैरियट होटल में दो दिवसीय फैशन शो का आयोजन हुआ। जिसके पहले दिन का आगाज़ प्रवाह स्किल डेवलपमेंट सेंटर के शो से हुआ। संस्था की चेयरपर्सन व आरजे कॉर्प की डायरेक्टर देवयानी जैपुरिया के नेतृत्व में हुई इस प्रस्तुति ने क्रिएटिविटी और सोशल पर्पस के दम पर ऑडियंस का ध्यान खींचा। प्रवाह के फैशन डिजाइनिंग कोर्स से जुड़े करीब 15 यंग डिजाइनर्स ने इको-फ्रेंडली थीम पर अपनी ओरिजनल कलेक्शन पेश कीं। इनमें रीसाइकल्ड डेनिम, रीइमैजिन्ड टेक्सटाइल्स और वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए इनोवेटिव आउटफिट्स खास आकर्षण का केंद्र रहे।
हर डिजाइन में प्रतिभागियों की ट्रेनिंग, मेहनत और आत्मविश्वास साफ नजर आया। चेयरपर्सन देवयानी जैपुरिया ने कहा कि, “प्रवाह में हर क्रिएटिविटी बदलाव ला सकती है। यहां हम युवाओं को सिर्फ हुनर ही नहीं सिखाते, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास भी देते हैं। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर यही प्रतिभा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की ताकत बन सकती है।” इस शोकेस में सस्टेनेबल फैशन की खास झलक देखने को मिली।
वोकेशनल ट्रेनिंग के जरिए अंडरप्रिविलेज्ड युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्थापित प्रवाह आज भी युवाओं के टैलेंट को निखारने में अहम भूमिका निभा रहा है। संस्था न केवल उन्हें हुनर सिखा रही है, बल्कि नए अवसरों के दरवाजे खोलते हुए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है, जिससे कई जिंदगियों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
मंच संचालन के दौरान प्रवाह- स्किल डेवलपमेंट सेंटर के युवा डिजाइनर्स की प्रस्तुति की घोषणा की गई, जहां प्रतिभागियों की क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
“प्रवाह स्किल डेवलपमेंट सेंटर के यंग डिजाइनर्स, जिनका नेतृत्व चेयरपर्सन देवयानी जैपुरिया कर रही हैं। फैशन डिजाइनिंग कोर्स के ये टैलेंटेड प्रतिभागी अपनी क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस और स्किल डेवलपमेंट की ताकत से सपनों को नए अवसरों में बदलते हुए नजर आएंगे।”






