
दिव्यराष्ट्र, जयपुर: AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB), भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक और यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए RBI की इन-प्रिंसिपल मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला SFB, ने अपनी रणनीतिक खेल पहल AU बनो चैंपियन के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वंचित बच्चों और युवाओं में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह कार्यक्रम अब तक 60 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर चुका है। इसी पहल की एथलीट खुशबू गिल, जो राजस्थान से हैं, ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। अउ बनो चैंपियन का प्रतिनिधित्व करते हुए, गिल ने भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11.58 मीटर के दमदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता और अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया मानक स्थापित किया।
यह चैंपियनशिप 17–21 मार्च के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से 1,460 से अधिक पैरा-एथलीटों ने भाग लिया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद खुशबू ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर खुद को एक मजबूत पैरा-एथलीट के रूप में स्थापित किया है। यह जीत उनकी उपलब्धियों की बढ़ती सूची में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है, जिसमें 2nd खेलो इंडिया गेम्स (2025) में गोल्ड और दिल्ली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री (2025) में सिल्वर शामिल हैं।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल—बनो चैंपियन के माध्यम से खुशबू की खेल यात्रा का समर्थन कर रहा है। इस सहयोग में उनके लिए विशेष खेल प्रशिक्षण, उच्च-स्तरीय खेल उपकरण और संपूर्ण पोषण संबंधी सहायता शामिल है, जिससे उन्हें शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन प्राप्त हो रहे हैं।
खुशबू की यात्रा सच्ची दृढ़ता और निरंतरता का उदाहरण है। अपने इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ, वह भारत की सबसे अनुशासित और उभरती हुई पैरा-एथलीटों में से एक के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अब उनकी नज़रें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर टिकी हैं।




