
1 से 4 मार्च तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा आयोजन
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से नई दिल्ली के भारत मंडप में1से 4मार्च 2026तक भारत व्यापार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लोकल से ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया गया।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत अब्ररोल ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल से ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत विज़न को जमीन पर उतारने का प्रभावी मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि कैट देश के व्यापार, उद्योग और विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
विक्रांत अब्ररोल ने बताया कि महोत्सव में देश-विदेश से 2000 से अधिक प्रदर्शक, 5000 से अधिक व्यापारिक संगठन, 2 लाख से अधिक व्यापार प्रतिनिधि और लगभग 10 लाख बी2बी व बी2सी आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा 20 से अधिक केंद्रीय मंत्रालय, 20 से अधिक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश, 5000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि तथा यूएनआरआई/ओसीआई प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। आयोजन में 200 से अधिक मीडिया संस्थान भाग लेंगे। उन्होंने बताया यह महोत्सव एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई उम्मीद लेकर आरहा है। महोत्सव में विशाल फूड कोर्ट भी होगा जिसमें अलग अलग राज्यों के स्वादिष्ट भोजन एवं व्यंजन भारत की पाक कला प्रदर्शित करेंगे साथ ही स्थानीय उत्पादों पर आधारित फैशन शो भी मुख्य आकर्षण रहेगा। विक्रांत अब्ररोल ने बताया महोत्सव में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, इंजीनियरिंग, कृषि हस्तशिल्प, योग, आयुर्वेद रियल एस्टेस्ट के विशेष प्रदर्शन भी रहेंगे। इस अवसर पर केट के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया इस आयोजन में राजस्थान से जुड़ी 200कंपनियों की भागीदारी रहेगी। यह आयोजन राजस्थान के कारीगरों, उद्यमियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देगा। इस अवसर पर राजस्थान इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल, प्रदेश महामंत्री हेमंत प्रभाकर, परमुख व्यापारी विनोद गुप्ता, रकमल कंदोई, पवन लश्करी, ऋचा चंद्रा, चारु अग्रवाल, रुचि प्रभाकर, नितिन अग्रवाल , जितेन्द्र गोयल मौजूद रहे।





