
एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में ‘‘एएमआईहैक्स 1.0 सम्पन्न
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एडं टेक्नोलॉजी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हैकाथॉन ‘‘एएमआईहैक्स 1.0’’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 24 घंटे तक चले इस हैकाथॉन में विश्वविद्यालय के साथ-साथ देश के विभिन्न संस्थानों से 226 टीमो के 785 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन और उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओ के तकनीकी समाधान विकसित करते हुए अपने प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। इस हैकाथॉन मे प्रतिभागियों को सीमित समय मे अपने आइडियाज को कार्यशील प्रोटोटाइप में बदलने की चुनौती दी गई। प्रतियोगिता में रैपिड प्रोटोटाइपिंग, उभरती तकनीको और उद्योग-केंद्रित समस्याओ पर विशेष जोर दिया गया।
प्रतिभागी टीमो ने 24 घंटे की अवधि मे अपने समाधान विकसित किए और इसके बाद विशेषज्ञ जूरी के समक्ष अपने प्रोजेक्ट एवं प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। उद्योग विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान की टीम एक्लिप्स नोवा को विजेता घोषित किया गया, जबकि स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर की टीम ‘‘कोड ब्लडेड’’ ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हैकाथॉन विद्यार्थियों को ऐसी परिस्थितियो में अपने ज्ञान का उपयोग करने का अवसर देता है, जहां समस्या स्पष्ट नहीं होती, समय सीमित होता है और टीम को मिलकर यह तय करना होता है कि क्या तैयार किया जाए। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों मे निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं, जिसकी अपेक्षा आज उद्योग जगत भी शुरुआत से करता है। मैं एक्लिप्स नोवा, कोड ब्लडेड और ‘‘एएमआईहैक्स 1.0’’ मे भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को बधाई देता हूं,
जिसमे अन्य संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। समापन समारोह मे प्रतिभागियो, मेंटर्स, जूरी सदस्यों, शिक्षको और आयोजन टीम के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह मे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क को सराहा गया। ‘‘एएमआईहैक्स 1.0’’ ने विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया की समस्याओ को समझने, सीमित समय में तकनीकी समाधान विकसित करने तथा उद्योग-केंद्रित चुनौतियों पर काम करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।


