
‘स्यात योग सम्मेलन’ 2026 स्वामी अमित देव के सान्निध्य में 23 अप्रैल को तालकटोरा में
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 20 अप्रैल 2026: गौरवशाली परंपरा पर आधारित श्यात योग सम्मेलन का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में 23 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे से योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट (श्यात) द्वारा स्वामी अमित देव के सान्निध्य में संपन्न होने जा रहा है। एमआरवी समूह द्वारा प्रस्तुत यह सम्मेलन ‘अलमाइटी अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन’ के सहयोग से किया जा रहा है। यह आयोजन योग, आध्यात्म और समग्र जीवनशैली को समर्पित एक महत्वपूर्ण मंच देगा। सम्मेलन में योग, ध्यान सत्र, आध्यात्मिक प्रवचन तथा ज्योतिष, अंक विद्या और समग्र उपचार से जुड़े विभिन्न संवाद आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ताओं में पं. सतीश शर्मा, डॉ. मेघा शर्मा, डॉ. अजय भाम्बी, पं. के. ए. दुबे (पदमेश जी), डॉ. वाई. राखी, डॉ. पं. पुरुषोत्तम गौर, आचार्य महेंद्र नाथ मुँधड़ा, शीनम गोयल, पूजा शर्मा, आचार्य अनुपम जॉली, आचार्य अशोक दीक्षित, पं. ज्योति शर्मा, इला गोस्वामी, योगाचार्य तनु, रणनीतिकार अखिल प्रेम नाथ (राष्ट्रीय मीडिया सचिव, श्यात), डॉ. मयंक पोरवाल (प्राकृतिक चिकित्सक), कुंवर आनंद सिंह (योग विशेषज्ञ), विनय सहित सम्मेलन में प्रमुख रूप से ओ. पी. बब्बर, विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर तथा प्रो. ए. बी. शुक्ला (सेवानिवृत्त आईएएस एवं भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष) की विशेष उपस्थिति रहेगी।
श्यात योग सम्मेलन का उद्देश्य योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखते हुए उसके गहरे आध्यात्मिक और मानसिक पक्ष को सामने लाना है। “अपनी ऊर्जा को संतुलित करें, अपने जीवन को रूपांतरित करें” विषय पर आधारित यह आयोजन योग को आधुनिक जीवन में एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा।






