

लायन प्रीती सक्सैना बनी लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की अध्यक्ष
लॉयंस क्लब जयपुर डिमांड की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, जयपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह वैष्णवी 2026
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 03 अगस्त। लायंस क्लब जयपुर डायमंड के वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन सेरेमनी – वैष्णवी का आयोजन जयपुर में सी स्कीम स्थित, होटल हॉलिडे इन में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दी सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में पीडीजी, अंजना जैन ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर, आर.एस. मदान एमजेएफ ने इंडक्शन ऑफिसर तथा सी.एस. तोमर एमजेएफ ने की-नोट स्पीकर के रूप में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पीडीजी, आलोक अग्रवाल एमजेएफ (डिस्ट्रिक्ट चीफ पैट्रन), रीजन चेयरपर्सन आशीष शर्मा एवं जोन चेयरपर्सन दीपक शर्मा उपस्थिति रहे। प्रीती सक्सैना को अध्यक्ष; एम.एम. पालीवाल को सचिव तथा वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। निवर्तमान अध्यक्ष ममता पंचोली ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक शंभू दयाल अग्रवाल व विनय पराशर, योगेश भारद्वाज, गुरमीत सिंह एवं कोमल चौहान ने भी समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्पों को गति देने का संकल्प लिया।
क्लब कार्यकारिणी के सलाहकार मंडल में सुधीर जैन; तेजिंदर गर्ग; अजय अग्रवाल; राहुल शर्मा; रमेश गुप्ता; आर के गुप्ता रहे। लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष पराग श्रीवास्तव, द्वितीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ, प्रथम जॉइंट सेक्रेटरी धीरज शर्मा, द्वितीय जॉइंट सेक्रेटरी अनुप्रा शर्मा, टेमर सुधीर सिंगल तथा टेल ट्विस्टर सादिक निर्माण को जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए फंड रेजिंग कमेटी की जिम्मेदारी लॉयन सुधीर जैन, डायबिटीज चेकअप कैंप लॉयन अजय अग्रवाल एवं लॉयन इन्दर साधनानी, डिसिप्लिन कमेटी लॉयन तेजेंद्र गर्ग, फेलोशिप कमेटी रमेश गुप्ता, प्रोटोकॉल कमेटी लॉयन आनंद भटनागर एवं लॉयन आलोक अग्रवाल, ब्लड डोनेशन कमेटी शंभू अग्रवाल एवं विनय पाराशर, ग्रीन इंडिया कैंपेन कमेटी लॉयन अनिल बाफना एवं लॉयन वीरेन्द्र सिंह, यूथ मोटिवेशन कमेटी लॉयन सुनील ब्यौत्रा एवं लॉयन बी.एस. रावत, सोशल वर्क कमेटी लॉयन ममता पंचोली एवं लॉयन जहांगीर, मेडिकल कमेटी डॉ. राजेश पाठक एवं लॉयन राजेश चौधरी, आई चेकअप कमेटी लॉयन नवीन सारस्वत एवं लॉयन जी.एल. यादव, कम्युनिकेशन कमेटी लॉयन योगेश भारद्वाज एवं लॉयन गुरमीत सिंह, एजुकेशन कमेटी लॉयन अंजलि गहलोत एवं लॉयन कोमल चौहान, महिला सशक्तिकरण कमेटी लॉयन डॉ. मोनिका चेतानी एवं लॉयन ममता पंचोली, स्पेशल नीड्स (मूक-बधिर बच्चे) कमेटी लॉयन कोमल चौहान, लॉयन अनुप्रा शर्मा एवं लॉयन अनिल बाफना, फूड फॉर हंगर कमेटी विनय पाराशर एवं लॉयन एम.एम. पालीवाल, ट्रैकिंग कमेटी के चेयरपर्सन अजय डोगरा, मीडिया कमेटी लॉयन अतुल जैन ‘एहसास’, दिव्यांग सहायता समिति लॉयन अशोक जिंदल, लॉयन संजय जैन एवं लॉयन मोहित सक्सैना, कैंसर केयर चेकअप कमेटी लॉयन डॉ. दिनेश गुप्ता तथा स्पोर्ट्स कमेटी लॉयन दीपक शर्मा एवं लॉयन धीरज शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं एंटरटेनमेंट कमेटी की जिम्मेदारी क्लब सदस्यों के जीवनसाथियों को सौंपी गई, जिसमें पिंकी सारस्वत, नीलम बासना, सुनीता ब्यौत्रा, रिचा शर्मा, दुर्गेश शर्मा एवं अंजू अग्रवाल शामिल हैं।





