
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 23 जुलाई। पुणे में प्रचार-प्रसार के एक मजेदार दिन के बाद, ’भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने अपनी प्रमोशन यात्रा को आगे बढ़ाते हुए जयपुर में उत्साह का माहौल बना दिया। राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने गुलाबी नगरी में फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। दिन की शुरुआत श्रावत कॉलेजश् के दौरे से हुई, जहाँ छात्रों की भारी भीड़ ने तीनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कलाकारों ने युवाओं के साथ बातचीत की, फिल्म की शूटिंग के मजेदार किस्से साझा किए और प्रशंसकों के गूँजते शोर के बीच माहौल का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद, ये कलाकार जयपुर के प्रसिद्ध श्पत्रिका गेटश् भी पहुँचे। उन्होंने इस खूबसूरत ऐतिहासिक जगह पर तस्वीरें खिंचवाईं और वहाँ मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रमोशन का समापन ’जार्जा’ (ZarZa) में एक हाई-एनर्जी कार्यक्रम के साथ हुआ। यहाँ राघव, निहारिका और विकल्प ने मेहमानों से बात की, फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया और पूरी शाम को एक जश्न में बदल दिया। एक और सफल शहर के दौरे के बाद, ’भाई तेरा स्टार है’ की टीम अपनी इस मजेदार यात्रा को देशभर के दर्शकों तक पहुँचा रही है। यह फिल्म 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।





