Home Fashion फैशन शो ‘द मॉगल’ में परशियन और भारतीय शैली के वस्त्रों ने...

फैशन शो ‘द मॉगल’ में परशियन और भारतीय शैली के वस्त्रों ने जीता दिल

179 views
0
‘द मॉगल’ शो में परशियन और भारतीय शैली के वस्त्रों ने फैशन लवर्स का दिल जीता।
Google search engine

जयपुर/दिव्य राष्ट्र: शहर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में रविवार को ‘द मॉगल’ फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें युवा फैशन डिजाइनर ईशा गर्ग द्वारा हाल ही में स्वयं के डिजाइन किए कलेक्शन काे शोकेस किया गया। इस शो के लिए ईशा द्वारा इंडियन और पर्शियन शैली का खास फ्यूजन तैयार किया गया था। फैशन शो में परशियन और भारतीय शैली के वस्त्रों की बहार ने यहां उपस्थित फैशन लवर्स का दिल जीत लिया और इन्हें काफी सराहना मिली।

शो की कोरियाग्राफी मिस्र के पारंपरिक संगीत एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिलकश मैलॉडीज को मिलाकर तैयार किए गए संगीत पर आधारित रही। संगीत में वॉयलिन और परशियन फोक इंस्ट्रूमेंट रबाब की आवाज ने माहौल में एक अजीब सा रोमांच जगा दिया।

कई चक्रों में चले फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक करने के लिए फैशन फैकल्टी में अपना करियर बना रहे कई युवक-युवतियां थे। इस दौरान इन मॉडल्स ने ईशा के डिजाइन किए बुरखे, परशियन जामा और घाघरे के साथ इंडियन स्टाइल के कलीदार कुर्ते को भी प्रदर्शित किया गया। कई मॉडल्स ने सिर पर मुगल शैली के छोटे—छोटे क्राउन भी लगा रखे थे। फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट प्रियंवदा शो स्टार्टर थीं, जबकि मॉडल और कोरियोग्राफर नंदिनी बिष्ट ‘शो स्टॉपर’ रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here