
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (कंपनी) ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने इक्विटी शेयरों का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (ऑफर) शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को खोलने का प्रस्ताव रखा है। एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख बोली/ऑफर खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले यानी गुरुवार, 20 अगस्त 2026 होगी। बोली/ऑफर बंद होने की तारीख मंगलवार, 25 अगस्त 2026 है।
ऑफर का प्राइस बैंड 750 रुपये से 788 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 19 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 19 के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं। फ्लोर प्राइस और कैप प्राइस इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य का क्रमशः 150.00 गुना और 157.60 गुना है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी के बेसिक और डाइल्यूटेड प्रति शेयर आय के आधार पर प्राइस टू अर्निंग्स रेशियो (पी/ई) प्राइस बैंड के निचले स्तर पर 18.54 गुना और ऊपरी स्तर पर 19.48 गुना है। पिछले तीन वित्त वर्षों के लिए नेट वर्थ पर भारित औसत रिटर्न 55.25% है।
825 करोड़ रुपये के इस ऑफर में 5 रुपये अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) वाले इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का संयोजन है। इसमें 620 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 205 करोड़ रुपये तक के शेयर मौजूदा शेयरधारकों द्वारा विक्रय हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे। बिक्री पेशकश (ओएफएस) में नमिता केतन कोठारी द्वारा 69.4 करोड़ रुपये तक, विवेक पृथ्वीराज कोठारी द्वारा 69.4 करोड़ रुपये तक और डिंपल मुकेश कोठारी द्वारा 66.2 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर आरक्षित रखे गए हैं।
यह ऑफर बुक बिल्डिंग प्रोसेस के तहत लाया जा रहा है। यह एससीआरआर के नियम 19(2)(b), सेबी आईसीडीआर विनियम के विनियम 31 के साथ पढ़े जाने और विनियम 6(1) के अनुपालन में किया जा रहा है। इसके तहत, सेबी आईसीडीआर विनियम के विनियम 32(1) के अनुसार, नेट ऑफर का अधिकतम 50% भाग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी, और इस हिस्से को “क्यूआईबी पोर्शन”) को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, हमारी कंपनी बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआरएलएम) के परामर्श से सेबी आईसीडीआर नियमों के अनुसार स्वेच्छा से क्यूआईबी हिस्से का 60% तक भाग एंकर निवेशकों को आवंटित कर सकती है (जिसे “एंकर इन्वेस्टर पोर्शन” कहा जाएगा)। एंकर इन्वेस्टर हिस्से का 33.33% भाग घरेलू म्यूचुअल फंड के लिए आरक्षित रहेगा। एंकर इन्वेस्टर हिस्से का 6.67% भाग जीवन बीमा कंपनियों और पेंशन फंड के लिए आरक्षित रहेगा। यह आवंटन घरेलू म्यूचुअल फंडों, जीवन बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों से एंकर इन्वेस्टर एलोकेशन प्राइस या उससे अधिक पर वैध बोलियां प्राप्त होने के अधीन होगा। जीवन बीमा कंपनियों और पेंशन फंड के लिए आरक्षित शेयरों में अल्प-अंशदान या अपर्याप्त आवेदन होने की स्थिति में, वे शेयर घरेलू म्यूचुअल फंड को आवंटित किए जा सकते हैं। एंकर इन्वेस्टर हिस्से में शेयर कम सब्सक्राइब होने या आवंटित न होने की स्थिति में, बाकी बचे इक्विटी शेयरों को शेष क्यूआईबी हिस्से (“नेट क्यूआईबी पोर्शन”) में जोड़ दिया जाएगा।
इसके अलावा, नेट क्यूआईबी हिस्से का 5% भाग आनुपातिक आधार पर केवल म्यूचुअल फंडों को आवंटन के लिए उपलब्ध होगा। नेट क्यूआईबी हिस्से का शेष भाग म्यूचुअल फंड सहित सभी क्यूआईबी (एंकर निवेशकों को छोड़कर) को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, जो ऑफर प्राइस या उससे अधिक पर वैध बोलियां प्राप्त होने के अधीन है। हालांकि, यदि म्यूचुअल फंडों से कुल मांग नेट क्यूआईबी हिस्से के 5% से कम होती है, तो बचे हुए इक्विटी शेयर क्यूआईबी को आनुपातिक आवंटन के लिए शेष नेट क्यूआईबी हिस्से में जोड़ दिए जाएंगे।
इसके अलावा, सेबी आईसीडीआर नियमों के अनुसार नेट ऑफर का कम से कम 15% भाग गैर-संस्थागत निवेशकों को आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें से: (a) इस हिस्से का एक-तिहाई (1/3) भाग 2 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के आवेदन आकार वाले बोलीदाताओं के लिए आरक्षित होगा। (b) इस हिस्से का दो-तिहाई (2/3) भाग 10 लाख रुपये से अधिक के आवेदन आकार वाले बोलीदाताओं के लिए आरक्षित होगा। शर्त यह है कि इनमें से किसी भी उप-श्रेणी में जिन शेयरों के लिए आवेदन नहीं आया हो, उस हिस्से को गैर-संस्थागत निवेशकों की दूसरी उप-श्रेणी के बोलीदाताओं को आवंटित किया जा सकता है।
इसके अलावा, सेबी आईसीडीआर नियमों के अनुसार नेट ऑफर का कम से कम 35% भाग खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (“रिटेल पोर्शन”) को आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, जो ऑफर प्राइस या उससे अधिक पर वैध बोलियां प्राप्त होने के अधीन है। इसके अलावा, कर्मचारी आरक्षित हिस्से के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को ऑफर प्राइस या उससे अधिक पर प्राप्त वैध बोलियों के आधार पर आनुपातिक रूप से इक्विटी शेयर आवंटित किए जाएंगे।
एंकर निवेशकों को छोड़कर, सभी संभावित बोलीदाताओं के लिए एएसबीए (एप्लीकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट) प्रक्रिया के माध्यम से अपने संबंधित एएसबीए खाते और यूपीआई बोलीदाताओं के मामले में यूपीआई आईडी का विवरण प्रदान करके ऑफर में भाग लेना अनिवार्य है। इसके तहत, संबंधित बोली राशि को सेल्फ सर्टिफाइड सिंडिकेट बैंकों या यूपीआई तंत्र के तहत प्रायोजक बैंक द्वारा अवरुद्ध कर दिया जाएगा। एंकर निवेशकों को एएसबीए प्रक्रिया के माध्यम से एंकर निवेशक हिस्से में भाग लेने की अनुमति नहीं है।
इन इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (बीएसई) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इस ऑफर के लिए एनएसई डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज होगा।
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआरएलएम) हैं।




