
जयपुर। पंजाब विधानसभा,चंडीगढ़ में “भारत विभूषण सम्मान 2026” का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर स्थित सिरेमिक एकेडमी के मेंटर विकास गुप्ता को यह सम्मान दिया गया। उन्हें इस वर्ष के “मेंटर ऑफ़ द ईयर इन ऐकडेमिक एक्सीलेंस” के सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधावां ने दिया। दरअसल इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद सिरेमिक संस्थान ने घोषणा की है कि जो भी विद्यार्थी साधन के अभाव की वजह से यदि सिविल परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहा है तो संस्थान उनके लिए निशुल्क तैयारी, कंटेंट और गाइडेंस जैसी हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
जिस भी विद्यार्थी ने सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है वे विद्यार्थी इस योजना के लिए योग्य होंगे एवं निजी विद्यालय के वे विद्यार्थी जो 40 प्रतिशत तक दिव्यांग है या जिनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है उन्हें संस्थान ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगा। यह सुविधा पूर्णतया निःशुल्क होगी और उन्हें संस्थान के मार्फ़त सम्पूर्ण मार्गदर्शन भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
पूरे प्रदेश भर से एक हज़ार विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। संस्थान ने यह मुहिम संस्थान के मेंटर विकास गुप्ता की प्रेरणा से प्रारंभ की है एवं उन्हीं की देख रेख में इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
संस्थान की मुहिम को पंजाब सरकार ने सराहा है एवं शुभकामनाओं के साथ मेंटर विकास गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया है। मेंटर विकास गुप्ता ने सम्मान प्राप्ति के बाद कहा की “ऐसे सम्मान हमें जीवन भर ऊर्जा प्रदान करते है। समाज के अभावग्रसित बच्चों के लिए संस्थान सदैव समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।”





